Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: होशंगाबाद,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण पर्व त्यौहार सादगी से मनाने की अपील

Aditi News Team

Wed, Mar 24, 2021

होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट रेवा सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए अपील की गई कि सभी धर्मो के लोग आगामी पर्व/त्यौहार सादगी से मनाए। बैठक में समिति सदस्यगण सर्वश्री शरीफ राईन, डॉ.राजेन्द्र जैन, जीपी खड्डर, राजकुमार खंडेलवाल, मनोहर बडानी, चंद्रगोपाल मलैया, प्रकाश शिवहरे, अनोखीलाल राजोरिया, अपर कलेक्टर जीपी माली, एसडीएम आदित्य रिछारिया, उप पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर मोहनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
       बैठक में अपर कलेक्टर जीपी माली ने शासन द्वारा प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत जारी दिशानिर्देशो से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगामी पर्व/त्यौहारो के कार्यक्रम सीमित संख्या में मनाए जाए, सामाजिक कार्यक्रम यथा विवाह, अंतिम संस्कार आदि में भी सीमित संख्या में मनाए जाने की बात कही। उन्होंने धार्मिक त्यौहारो में जुलूस, मेले, जलसा आदि आयोजित नहीं किये जाए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण आगामी पर्व/त्यौहार सादगी से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री माली ने नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि वे आगामी पर्व/त्यौहार पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें