Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम का छापा

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

: 21 जून-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Jun 8, 2023
21 जून-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर का मुख्य आयोजन 21 जून को जबलपुर में होगा। वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग की थीम पर होने वाला राष्ट्रीय स्तर का यह कार्यक्रम पूर्ण गरिमा के साथ हो और अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की निवास कार्यालय समत्व से जानकारी प्राप्त की। आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर नानो कांवरे, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती सोनाली वायंगणकर और अधिकारी उपस्थित थे। बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड में प्रात: 6 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम होंगे। बैठक में कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की जानकारी भी दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें