Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: Bhopal संभागायुक्त ने किया स्थल मुआयना, 12 नंबर की सड़क भी बनेगी सुविधाजन,अवैध कब्जे हटाए जाएंगे – योजना बनाने के निर्देश

Aditi News Team

Sat, Apr 3, 2021

आवागमन को सुविधाजनक और जनसामान्य को बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के लिए 11 से 12 नम्बर स्टाप के बीच नए शापिंग काम्पलेक्स विकसित करने के लिए शनिवार को संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने क्षेत्र का दौरा कर निर्देश दिए हैं कि अवैध निर्माणों के साथ ही आवासीय प्रयोजन का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें।    संभागायुक्त ने निगम आयुक्त श्री के.वी.एस चौधरी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अरेरा कालोनी स्थित दुर्गादास राठौर चौराहे से 12 नंबर स्टाप तक के मार्ग पर आवागमन को सुविधाजनक बनाने एवं जनसामान्य को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत् सड़क के चौड़ीकरण व नए शापिंग काम्पलेक्स आदि निर्मित कराने हेतु उक्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही सड़क के किनारे पर गार्डन विकसित करने , वृक्षारोपण तथा वाकवे निर्माण आदि की बेहतर योजना बनाने के निर्देश दिए। 

  श्री कियावत ने नगर निगम की 12 नंबर क्षेत्र में सड़क किनारे बनी 210 दुकानों की लीज अवधि का परीक्षण करने, इसी स्थान पर दुकानों को विस्थापित करने हेतु बहुमंजिला शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण कराने, हाउसिंग बोर्ड की दुकानों के स्थान पर जी प्लस 2 भवन की योजना प्रस्तावित करने एवं 12 नंबर हाउसिंग फार आल भवनों के समीप की भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिए।    इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्गादास राठौर चौराहे से 12 नंबर स्टाप तक लगभग 1100 मीटर लंबी सड़क को 18 से 22 मीटर चौड़ी करना प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नाले का चैनेलाइजेशन एवं विद्युत पोलो , लाईनों आदि की शिफ्टिंग व डक्ट बनाने के कार्य प्रस्तावित है। श्री कियावत ने निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत गार्डन विकसित कर वृक्षारोपण करने तथा वाकवे आदि की व्यवस्था हेतु बेहतर योजना बनाए।    संभागायुक्त ने यहां स्थित बस स्टाप की भी बेहतर प्लानिंग करने के निर्देश   दिए। श्री कियावत ने 11 नंबर मार्केट क्षेत्र में पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत शापिंग काम्पलेक्स हेतु व्यवासायिक गतिविधियों का परीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण करने के लिए 12 नंबर रोड किनारे स्थापित 210 दुकानों के लीज अवधि का परीक्षण करने उपरांत इसी स्थान पर विस्थापन के संबंध में योजना बनाकर मुख्य सड़क से पीछे बहुमंजिला शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें