Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: गाडरवारा, महिलाओं ने बछ बारस पर गाय बछड़े की पुजा की

Aditi News Team

Mon, Sep 11, 2023
महिलाओं ने बछ बारस पर गाय बछड़े की पुजा की गाडरवारा ।स्थानीय माहेश्वरी और राजस्थानी समाज की महिलाओं व्दारा सामुहिक रूप से विभिन्न स्थानों पर लोकपरम्पराओ के संवर्धन की दिशा में बछ - बारस मनाई गई ।भादो कृष्ण पक्ष की गोवत्स व्दादशी बछ बारस पर गाय बछड़े की पुजा की जाती है । इस दिन विवाहित महिलाएं पुत्र प्राप्ति और पुत्र है तो उसकी सलामती, लंबी उम्र, और परिवार की खुशहाली के लिए मंगल कामना करते हुए उपवास किया करती है । ऐसी प्रथा है कि इस दिन चाकू से कटा हुआ न बनाती है न खाती है तो वही दूसरी ओर बाजरे की रोटी जिसे सोकरा भी कहा जाता है के साथ अंकुरित अनाज की सब्जी बनाई जाती है । साथ ही गाय के दूध का सेवन किया जाना निषेध माना गया है । उल्लेखनीय है कि सैकड़ों वर्षों से सभी आयु की मातायें. बहिनों व्दारा इस लोकरचना के इस पावन पर्व को उत्साहित होकर मनाया जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें