: "जनकल्याण पर्व‘‘ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300 वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
Aditi News Team
Fri, May 30, 2025
"जनकल्याण पर्व‘‘ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300 वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
सुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन एवं भारतीय संस्कृति में दिये योगदान के उपल्क्ष्य में 300 वीं जयन्ती “जनकल्याण पर्व के रूप में दिनांक 31.05.2025 को मनायी जा रही है। इस अवसर पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में जिसमें विशेष रूप से झुग्गी झोपड़ियों, स्लम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं एवं स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों के विरूद्ध जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बाईक रैली एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से महिलाओं / बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी साथ ही महिला सुरक्षा शाखा द्वारा निर्मित प्रचार पुस्तिका (पेम्पलेट) का वितरण किया गया एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस सहायता हेल्प लाईन नंबरों की जानकारी दी गयी।
Tags :