Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

चीचली नगर परिषद अध्यक्ष शेख मंजूर खान की मुश्किलें बढ़ी : कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

Aditi News Team

Wed, Jun 10, 2026

चीचली नगर परिषद अध्यक्ष शेख मंजूर खान की मुश्किलें बढ़ी,

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

नरसिंहपुर , नगर परिषद चीचली के अध्यक्ष शेख मंजूर खान को मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में एसडीएमएफ और कायाकल्प योजना की राशि के उपयोग में कथित वित्तीय अनियमितताओं तथा विद्युत सामग्री की खरीद में निर्धारित दरों से अधिक भुगतान किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

शासन के अनुसार जांच में करोड़ों रुपये की योजना राशि के उपयोग और लेखांकन में संदिग्ध स्थिति पाई गई है। वहीं विद्युत पोल, एलईडी लाइट, केबल और एचडीपीई पाइप की खरीद में नियमों के उल्लंघन तथा अधिक दरों पर सामग्री क्रय करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

नोटिस में अध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 41-क के तहत कार्रवाई और आर्थिक हानि की वसूली की जा सकती है।

Tags :

जरूरी खबरें