Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: नरसिंहपुर, ब्रम्हलीन शंकराचार्य जी की जन्म जयंती शताब्दी महोत्सव पूरे जिले में 18 सितंबर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sun, Sep 10, 2023
ब्रम्हलीन शंकराचार्य जी की जन्म जयंती शताब्दी महोत्सव पूरे जिले में 18 सितंबर को मनाया जाएगा नरसिंहपुर। ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर ब्रम्हलीन जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वारूपानंद सरस्वती जी महाराज की जन्म जयंती शताब्दी महोत्सव पूरे जिले में नरसिंहपुर मंगलम नाम से मनाया जायेगा और मुख्य कार्यक्रम परमहंसी गंगा आश्रम में होगा। जबकि जिले के सभी गांव और शहरों एवं धार्मिक स्थलों पर 18 सितंबर तीजा पर्व पर विविध कार्यक्रम होंगे। रविवार को तुलसी मानस भवन में आयोजित बैठक में ब्रम्हचारी मुकुन्दानंद महाराज ने उक्त जानकारी दी। ब्रम्हचारी मुकुन्दानंद ने बताया कि 18 सितंबर को प्रत्येक गांव और शहर में देव स्थान या सार्वजनिक स्थल पर ध्वज फहराया जायेगा और आतिशबाजी की जायेगी। पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, नपा अध्यक्ष नीरज महाराज आदि ने कहा कि हम सब महाराज श्री के जन्म शताब्दी समारोह को गरिमा के साथ मनायेगें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी ने आयोजन की पूरी जानकारी दी। बताया कि परमहंसी गंगा आश्रम में चातुर्मास कर रहे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती के मार्गदर्शन और सानिध्य में झौंतेश्वर में 18 सितंबर से अनेक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्यता से मनाये जाने का विश्वास दिलाया।

Tags :

जरूरी खबरें