Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

: नरसिंहपुर, कलेक्टर एवं एसपी ने किया नरसिंहपुर शहर का पैदल भ्रमण

Aditi News Team

Fri, Feb 2, 2024

कलेक्टर एवं एसपी ने किया नरसिंहपुर शहर का पैदल भ्रमण

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को शहर के 7 विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

      कलेक्टर श्रीमती पटले ने नगर पालिका कार्यालय नरसिंहपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती पटले सुभाष पार्क चौराहे से शनिचरा बाजार, सिंहपुर चौराहा से गुदरी बाजार, राम मंदिर से मुशरान पार्क चौराहा से होते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज तक का पैदल भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया।

      पैदल भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने शहर की साफ- सफाई व सघन यातायात वाले स्थान देखा। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर पड़ी भवन निर्माण सामग्री को हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाये।

Tags :

जरूरी खबरें