Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने मंदिर परिसर में झाड़ू और पोंछा लगाया विदिशा के खाटू-श्याम मंदिर में की भगवत सेवा

Aditi News Team

Sun, Jan 14, 2024
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज विदिशा के खाटू श्याम मंदिर परिसर में झाड़ू और पोंछा लगाया। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देश के प्रत्येक धार्मिक स्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर हो या गुरुद्वारा, चाहे किसी संप्रदाय या किसी भी पूजा पद्धति का हो उसकी स्वच्छता सुनिश्चित की जानी हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री जेपी नड्डा ने भी रविदास मंदिर से इसकी शुरुआत की है। मेरे प्रवास के दौरान मुझे विदिशा के खाटू श्याम मंदिर में सेवा देने का सौभाग्य मिला। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हम प्रत्येक धार्मिक स्थान को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।

Tags :

जरूरी खबरें