: गाडरवारा,ताज कृपादरबार में ताज जन्मोत्सव मनाया गया
Sun, Jan 29, 2023
ताज कृपादरबार में ताज जन्मोत्सव मनाया गयागाडरवारा ।स्थानीय ताज कृपादरबार चिरहकला भटेरा मार्ग पर प्रतिवर्षानुसार सरकार ताजुल औलिया का 162 वां जन्मदिन उत्साह के साथ दरबार संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सदैव की भांति संरक्षक प्रभाकर रावजी डहाके के मार्गदर्शन में मनाया गया । कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरकार ताजुल औलिया, समकालीन संतो दादा दादाजी केशवानंदजीधूनी वालो, शिर्डी साईंबाबा, गजानन महाराज शेगांव और रामकृष्ण परमहंस, काशीनाथ नन्हा, सिध्द मातेश्वरी और मंझले सरकार को सेहरा बंदी चंदन इत्र प्रसादी फूल-माला पुजा अर्चना की गई फूल-माला पुजा अर्चना की गई । प्रधान अर्चक टनटूदादा जी ने प्रार्थना करते हुए देश में अमन-चैन, भाई चारे, शाति, समृद्धि और मानवता के लिए मंगल कामना की।तदुपरांत सरकार ताज के जन्मोत्सव पर्व की बेला में केक भी प्रस्तुत कर काटने की रश्म अदायगी देवेश मोलासरिया ने की गई ।इस पर्व की श्रृंखला में शहनाई वादन भी किया गया जिससे दर्शनार्थि मंत्रमुग्ध हो गए । इसके साथ ही सरकार ताज और दरबार में स्थापित सभी परमहंसी महासंतो की शान में परम्परागत भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें दरबार क्षेत्र के बच्चों के अलावा नगर के श्रध्दालु, शुभचिंतक व विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दरबारी महेश नेमा, अशोक मोलासरिया, सुरेन्द्र साहु, हेमन्त परचानी गोलू, सगीर भाईजान निवासी कामती, विमलेश प्रजापति आमगांव, राकेश सोनी पिपरिया, एम एस मेहरा, परषोतम पलोड, पप्पू जैन टोपी वाले, मोहित सोनी, महेंद्र महाराज भटेरा वाले, श्री मती कामिनी निगम, रामकृष्ण श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, मुलायम केवट, देवेन्द्र पालीवाल, सुरेन्द्र सोनी, अखिलेश चौरसिया,राममिलन दुबे रूपेश परचानी, श्रीमती सुनयना हेमन्त परचानी आदि सभी दरबारी, शुभचिंतक मित्रों का सहयोग सराहनीय रहा । कार्यक्रम की सराहना की जा रही है ।उल्लेखनीय है कि सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली इस दरबार में सभी पावन त्योहारों पर आयोजित कार्यक्रम से. सामाजिक समरसता का संदेश संचारित होता है ।
: गाडरवारा, 891 वें सप्ताह हुआ व्रक्षारोपण
Sun, Jan 29, 2023
891 वें सप्ताह हुआ व्रक्षारोपणगाडरवारा _जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही* **कदम संस्था* का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का *891 वें सप्ताह* का पौधारोपण*पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के समक्ष* संपन्न हुआ जिसमें - राव संदीप सिंह , कुमारी शाम्भवी साह, श्रीमती पूजा बिलझारिया, चिरंजीव ध्रुव मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती विद्या देवी जे .एस .कौरव जी श्रीमती नवीन बाला सुधीर जी सोनी की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों मे सूरेन्द्र पटैल ,अजय खत्री,सुरेन्द्र साहू ,डाक्टर कुरचानया ,रामरोटी के संचालक विशाल सिह के अलावा पंचवटी कॉलोनी वासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: साईखेडा, जनपद स्तरीय आनंद उत्सव संपन्न
Sun, Jan 29, 2023
जनपद स्तरीय आनंद उत्सव संपन्नसाईखेडा _ विगत दिवस जनपद पंचायत साईं खेड़ा के सौजन्य से आनंद उत्सव रखा गया जिसमे पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल ,जनपद अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर खेमरिया, अनिल पटैल, वंसत तिवारी ,सचिन अग्रवाल, कीरत सिह पटैल, वीरेन्द्र राजपूत ,खेमचन्द्र रावत ,जितेन्द्र पटैल ने सुवह कार्यक्रम की शुरुआत मा सरस्वती की पूजन कर शुरूआत की जिसमें कबड्डी एवं क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया कबड्डी में आठ टीमों ने भाग लिया वही क्रिकेट में भी 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें कबड्डी में जय हिंद कबड्डी टीम गाडरवारा ने सीपीए टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया जय हिन्द कबड्डी टीम के द्वारा काफी अच्छी कबड्डी का प्रदर्शन किया गया वही द्वतीय स्थान पर सीपीए रही और क्रिकेट मे प्रथम सीपीए टीम रही द्वतीय मुस्कान क्रिकेट टीम रही और त्रतीय स्थान पर साकाल टीम रही वही समापन समारोह मे एसडीएम सृष्टि देवगोडा देशमुख ने सभी विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की , इस मोके पर वीईओ प्रताप नारायण ,वीआरसी जी के पटैल वीएसी संदीप स्थापक मोजूद रहे एस डी एम द्वारा कामेन्ट्रेटर प्रफुल्ल दीक्षित ,सुरेन्द्र पटैल रेफरी सोरभ पटैल ,सागर राजपूत ,आदित्य द्ववेदी,और खेल समन्वयक पवन राय को सम्मानित किया इस मोके पर वीएसी योगेन्द्र झारिया ,मनीराम मैहरा ,प्रशांत राय, कमलेश चोकसे , मनीष कुमार नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे|