: कलेक्टर ने किया सोलर पम्प का निरीक्षण
Thu, Dec 29, 2022
कलेक्टर ने किया सोलर पम्प का निरीक्षणनरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को जनपद पंचायत करेली के ग्राम बटेसरा में कृषक श्री रविशंकर रजक के खेत में लगाये गये सोलर पम्प का निरीक्षण किया। श्री रजक ने बताया कि वे वर्ष 2018 से अपने खेतों में सौर ऊर्जा के माध्यम से फसलों में सिंचाई कर रहे हैं। पहले पर्याप्त बिजली की उपलब्धता न होने के कारण सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शासन द्वारा संचालित की जा रही सोलर पम्प योजना के तहत उन्हें सब्सिडी प्राप्त हुई। जिससे उन्होंने 5 हार्स पॉवर का सोलर पम्प अपने खेत में स्थापित किया। वे बताते हैं कि उन्हें अब बिजली पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं रही। उनके द्वारा लगाई गई फसलों में सोलर पम्प से ही सिंचाई करते हैं। पम्प के रखरखाव में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होती है। उन्होंने खेतों में गन्ने की फसल लगाई है। उनके द्वारा जैविक गुड़ का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
Thu, Dec 29, 2022
कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षणनरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका और ग्राम बसुरिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, ओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका के लेबर रूम, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, ओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।इसके बाद ग्राम बसुरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूति महिलाओं, बच्चों, किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष एएनएम से हीमोग्लोबिन की जांच कराकर दिखाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन से उपलब्ध कराये गये हीमोग्लोबिन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं से ग्राम की प्रसूति महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को एनीमिया रोग से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये और इस पर तत्परता से कार्य करने की हिदायत दी।
: जन-समस्याओं के समाधान हेतु गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन
Thu, Dec 29, 2022
गोटेगांव - विगत दिवस दिन गुरूवार को नगर के स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर के समीप एसआरजी कार्यालय में युवा तरुणाई मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल द्वारा जन-समस्याओं के समाधान हेतु गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है अतः इस गुरुवार आयोजित जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की मदद के लिए नई पहल की शुरुआत की है। इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है जनसुनवाई में अनेकों आवेदन कर्ताओं को समस्याओ से निस्तारण मिला है कुछ आवेदनों को आश्वासन एवं समाधान के आसार मिले हैं। हर गरीब को अपना हक मिले एवं अन्याय की राह समाप्त एंव लोगों को सही से न्याय मिल सके इस हेतु जनसुनवाई एक अच्छा माध्यम है व्यक्ति विशेष नही बल्कि सभी को मदद के हाथ बढ़ाने चाहिए यह बात श्री पटेल ने कही । दिव्यांग प्रमाण पत्र , स्थानांतरण, कागजी धोखाधड़ी,आम नागरिक व हितग्राहियों की निजी परेशानी जमीनी हडप,लेनदेन संबंधी,पारिवारिक विवाद,बाद विवाद , बिजली बिल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर्मकांड मंडल मजदूरी कार्ड, पट्टा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, राशन कार्ड, पेशन,के अलावा आवास योजना से संबंधी शिकायतों के साथ-साथ तहसील कार्यालय मे राजस्व संबंधी मामले के अलावा जनपद पंचायत कार्यालय मे लंबित प्रकरणों से जूझ रहे आमनागरिक व हितग्राही शिकायत लेकर पहुंचे कई विभागों के लंबित प्रकरणों पर अब लोगों को निजात मिल रही है जिससे क्षेत्र की जनता का विश्वास और अधिक बढ़ रहा है।*इस मौके पर इनकी रही उपस्तिथि-*जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश पटेल, नगर ,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर,अर्जुन मालगुजार,विक्की तिवारी,पार्षद प्रतिनिधि दीपक सोनी,राजू राजपूत,राजेंद्र राय, डॉ अमित खरे, सचिन पाठक, राजा जैन, शरद तिवारी,मोनू शर्मा, दुल्लीचंद विश्वकर्मा, सुनील भनारे बल्ला, वीरेंद्र पटेल, वीरू तिवारी, नीरज सराफ, पत्रकार राहुल खेमरिया, सीताराम रजक, राहुल पाटकर, आशीष साहू , योगेन्द्र पटेल,चन्द्रपाल पटेल, संदीप विश्वकर्मा, राजेश राजपूत, बल्लू विश्वकर्मा,रिंकू झारिया, संदीप पटेल, विकास राजपूत, लकी महाराज, अनुराग उपाध्याय, योगेश कहार,मयूर,प्रखर जैन ,धर्मेंद्र विश्वकर्मा, योगेश कहार,प्रशांत पटेल,शिवम राय संजय चादौरिया,धनीराम पटेल,अखलेश पटेल,आमिर खान,अर्पित पटेल,सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता हितग्राही आमनागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।