: नव भारत साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित
Mon, Jan 2, 2023
नव भारत साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण आयोजितगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में नव भारत साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड नवभारत साक्षरता समन्वयक लेखराम गौतम द्वारा प्रशिक्षण अंतर्गत विभिन्न बिंदुओ कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, आसाक्षरों का सर्वे, लक्ष्य , सामाजिक चेतना केंद्र का संचालन, अभिलेख संधारण, आसक्षरों की कक्षाओं का संचालन एवं आगामी पांच वर्ष तक कार्यक्रम संचालित करने संबंधी बिंदुवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड चीचली के आठ जन शिक्षा केंद्रों के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सत्यम ताम्रकार, सूखाखैरी में गोविंद ताम्रकार, बारहाबड़ा में वीरेंद्र रघुवंशी, करपगांव में प्रकाश चंद्र वर्मा, शाहपुर में अजेश कुमरे, तेंदूखेड़ा में देवकरण रजक, कठौतिया में नेतराम कौरव तथा सालेचौका में हरिओम स्थापक को क्लस्टर स्तरीय सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस प्रशिक्षण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.एस. मसराम, बीएसी अरुण दुबे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव अनूप पालीवाल, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, नेतराम कौरव, संजय सोनी, दिलीप राजगौंड, लेखराम गौतम, वीरेंद्र रघुवंशी, देवकरण रजक, कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।
: गाडरवारा, छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Mon, Jan 2, 2023
छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमणगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवम हायर सेकेंडरी स्कूलो के छात्र-छात्राओं ने निकट स्थापित विद्युत संयंत्र एनटीपीसी का भ्रमण किया।इस प्लांट के अंतर्गत चलने वाली समस्त कार्यविधि का बिंदुवार अवलोकन एनटीपीसी के अधिकारियों सुदेश राजे,आर पी खिरनीवाल, राजेश वर्मा, जितेंद्र मालवीय, दिनेश पटेल द्वारा कराया गया। भ्रमण में नोडल अधिकारी भारत ताम्रकार, पवन सोनी, सत्यम ताम्रकार, हेमंत शुक्ला, विनीत नामदेव, अनिल दुबे, जितेंद्र प्रजापति, मनीष नेमा, लखनलाल लोधी, वीरेंद्र वर्मा एवं अन्य शिक्षको द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। भ्रमण में एनटीपीसी प्लांट में चल रही चल रही विभिन्न गतिविधियों जैसे कंट्रोलर, टरबाइन, वाटर कोल्ड प्वाइंट, बायलर, चिमनी, रेलवे जंक्शन, ट्रैक, तालाब , कोयला भंडारण, कंट्रोल रूम, विभिन्न प्रकार की मशीनें, विभिन्न प्रकार की बिल्डिंग, गेट व्यवस्था, पास व्यवस्था, कतारबद्ध पेड़ पौधे, लिफ्ट, बहुमंजिला मशीनें, अन्य उत्तम क्वालिटी व्यवस्थाओं से सभी छात्र छात्रा रूबरू हुए ।
: नरसिंहपुर,नर्मदा नेचुरल्स के नाम से होगी करेली गुड़ एवं गाडरवारा दाल की ब्रांडिंग
Sat, Dec 31, 2022
नर्मदा नेचुरल्स के नाम से होगी करेली गुड़ एवं गाडरवारा दाल की ब्रांडिंग
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि एक ज़िला एक उत्पाद के तहत करेली गुड़ एवं गाडरवारा की दाल की ब्रांडिंग नर्मदा नेचुरल्स के नाम से की जा रही है। साथ ही गाडरवारा दाल की जीआई टैगिंग का भी कार्य प्रक्रिया में है। यह उत्पाद जनवरी माह में लगने वाले भोपाल हाट में भेजे जा रहे हैं। वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने कहा कि इन उत्पादों की व्यापक स्तर पर ब्रांडिंग की जायेगी।