: अधिकारी स्वयं का और अधीनस्थों का नाम सूची में जुड़वायें, अन्यथा उनका वेतन रोका जायेगा
Mon, Dec 5, 2022
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने मतदाता सूची के शतप्रतिशत शुद्धिकरण के कार्य को प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया। उन्होंने महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में लापरवाही करने वाले बीएलओ के निलंबन का प्रस्ताव देने के निर्देश दिये। सुश्री बाफना ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने व वोटर आईडी जारी करने के लिए कलेक्ट्रेट में कैम्प लगाने के लिए अपर कलेक्टर से कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस और वन विभाग सहित सभी अधिकारी स्वयं का और अधीनस्थों का नाम सूची में जुड़वायें, अन्यथा उनका वेतन रोका जायेगा।
: एसडीम ने खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड किया गया
Mon, Dec 5, 2022
एसडीएम बैरसिया ने फूड विभाग को सैंपल जांच के निर्देश दिएबैरसिया के भेसोंदा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कुछ छात्र बीमार पड़ने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया IAS ने एसडीएम श्री आदित्य जैन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे और तुरंत वस्तुस्थिति से अवगत कराने के संबंध में कहा था।एसडीएम श्री आदित्य जैन तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी भी पहुंचे। उन्होंने स्कूल का निरिक्षण किया और फूड विभाग से खाने के सैंपल लेकर जांच में भेजने को कहा। इसके साथ ही खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही नये समूह को खाना बनाने के कार्य देने के निर्देश भी दिए गए ।एसडीएम श्री जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि स्कूल के जो भी शिक्षक दोषी है उन पर तत्काल कार्यवाही की जाये।
: संभाग स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
Mon, Dec 5, 2022
सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति पत्रों के वितरण के कार्यक्रम 9 दिसम्बर को ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र/ आदेश वितरित किये जायेंगे। संभाग स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा।सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति पत्रों के वितरण के कार्यक्रम 9 दिसम्बर को ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र/ आदेश वितरित किये जायेंगे। संभाग स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश डॉ. सोनवणे ने अधिकारियों को दिये।इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश डॉ. सोनवणे ने अधिकारियों को दिये।