: प्रसन्न और गौरवान्वित हूं
Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरूल्लागंज में स्कूली छात्र छात्राओं से संवाद एवं निरीक्षण अवसर पर कहा कि धीरे—धीरे कोशिश ये हो रही है कि कुछ स्कूलों में हर क्लास स्मार्ट क्लास हो जाए, मैं प्रसन्न और गौरवान्वित हूं कि मेरे शिक्षकों ने एक अद्भुत पहल की है। मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद दे रहा हूं। पूरे प्रदेश में ये पहल अनुकरणीय है।शिक्षक और जनता मिलकर अपने स्कूल को स्मार्ट स्कूल में परिवर्तित कर दे। मैं स्वयं इन टीचर्स का सम्मान करने कार्यक्रम में भाग लूंगा।
: कमिश्नर श्री शुक्ला ने सिवनीमालवा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा
Mon, Dec 5, 2022
कमिश्नर श्री श्रीमन् शुक्ला ने सोमवार को जिले के सिवनीमालवा पहुंचकर यहां मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि सभी पात्रों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाए। कोई भी व्यक्ति मताधिकार के लाभ से वंचित ना हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नाम विलोपन के कार्य में भी विशेष सावधानी बरतें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने एवं हटाने की कार्यवाही की जाए।कमिश्नर ने मतदान केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती बंदना जाट एसडीएम सिवनी मालवा श्री अनिल जैन, नायब तहसीलदार श्री प्रमेश जैन, सुपरवाइजर श्री कैलाश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के संबंध में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत हो चुके व अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने एवं नामों में संशोधन की कार्यवाही 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर के बीच की जा रही है।दावे आपत्तियों का निराकरण कर इस संबंध में दावे आपत्ति से 8 दिसम्बर तक बूथ लेबल पर प्राप्त की जाएंगी। दावें आपत्तियों का निराकरण 26 दिसम्बर तक किया जाना है तथा इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा।
: गन्ना परिवहन करने वाले 56 ट्रेक्टर- ट्रालियों में लगाये रेडियम रिफ्लेक्टर
Mon, Dec 5, 2022
जिला परिवहन कार्यालय के अमले द्वारा सोमवार को गन्ना परिवहन करने वाले 56 ट्रेक्टर- ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये और ट्रेक्टर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही महाकौशल सुगर मिल प्रबंधन को उनके यहां आने वाले सभी ट्रेक्टर- ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही करेली सुगर मिल में भी ट्रेक्टर- ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये।