: गाडरवारा, स्पर्धाओं में सहभागिता करने दिव्यांग बच्चे रवाना
Sat, Dec 3, 2022
स्पर्धाओं में सहभागिता करने दिव्यांग बच्चे रवाना
गाडरवारा । शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर नरसिंहपुर में आयोजित खेलकूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में सहभागिता करने जा रही साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चे मैजिक वाहन से रवाना हुए। साईंखेड़ा से दिव्यांग बच्चों को लेकर आई मैजिक को शक्कर नदी पुल से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव जी ने रवाना किया। इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों एवं उनके साथ जा रहे परिजनों व शिक्षको को श्री भार्गव ने स्वल्पाहार कराया एवं उन्हें कार्यक्रम मे बेहतर प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं दी। विदित हो कि गाडरवारा में मैजिक से आये दिव्यांग बच्चों को समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने भी लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया था। इस अवसर पर बीआरसी गिरीश जी पटैल, आर पी महिलांग, बीएसी संदीप जी स्थापक, योगेन्द्र झारिया, प्रशांत राय, प्रभात रूसिया, कैलाश वर्मा, मधुसूदन पटैल सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न स्थानो पर किया दिव्यांगों का सम्मान
Sat, Dec 3, 2022
विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न स्थानो पर किया दिव्यांगों का सम्मान75 वर्षीय दिव्यांग मुकुंन्दी कोरी की आत्मनिर्भरता अनुकरणीय-- मुकेश बसेड़ियागाडरवारा। गत दिवस विश्वदिव्यांग दिवस पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने संपूर्ण दिवस दिव्यांगों को समर्पित कर उनका जगह जगह सम्मान किया। उंन्होने सर्वप्रथम नगर के 75 वर्षीय दिव्यांग डोला बाबा निवासी मुकुंन्दी कोरी को पुष्पहार शाल,वस्त्र,कंबल आदि भेंटकर सम्मान किया । तदोपरांत आनंद विहार कालोनी के सवाशन सेवा समिति के दिव्यांग गृह में 9 दिव्यांगों को पुष्पहार पहनाकर ,चादर ,कंबल ,व कुछ सामान्य दवाइयां भेंट की तथा नरसिंहपुर आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रही साँईखेड़ा ब्लाक के दिव्यांग बच्चो का सम्मान कर उन्हें पठन लेखन सामग्री प्रदान की। उंन्होने
शनिमंदिर प्रांगण में दिव्यांगों का सम्मान कर कंबल प्रदान किये ।
उपरोक्त सेवाकार्य में सतपाल राजपूत, मनीष शुक्ला, आरती कहार, राजकुमारी शर्मा ,मुकेश शर्मा,डॉ प्रियंका राजपूत, शिक्षा जगत से बी आर सी गिरीश पटेल, बीएसी सन्दीप स्थापक , वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल,योगेंद्र झरिया, प्रशांत राय, प्रभात रूसिया , कैलाश वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अपने उदवोधन में कहा कि दिव्यांग जन ईश्वर के स्नेही पात्र होते है , इनमें जन्मजात विशेष गुण पाए जाते है । विश्व दिव्यांग दिवस पर अपना संपूर्ण दिन दिव्यांग सेवा को अर्पित कर आशीर्वाद लिया
: गाडरवारा,दिव्यांग दिवस पर किया दिव्यांग बच्चों का सम्मान
Sat, Dec 3, 2022
दिव्यांग दिवस पर किया दिव्यांग बच्चों का सम्मानसांगई की शाला में सांसद प्रतिनिधि एवं अतिथियों की उपस्थिति में हुआ आयोजनगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव, विशिष्ट अतिथि बीएसी संदीप स्थापक, बीईओ कार्यालय के लिपिक अमित पटैल संस्था प्रभारी प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव की अध्यक्षता एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष लेखराम केवट विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया तदोपरांत छात्र केशव केवट ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंटकर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने शाला के दिव्यांग बच्चों अरुण केवट, अभिषेक केवट, अनिकेत केवट, अनीता केवट एवं रोहिणी केवट का तिलक लगाकर एवं शिक्षण व लेखन सामग्री भेंटकर सम्मान किया। इसके अलावा शाला में पिछले दिनों ऊर्जा साक्षरता पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शाला स्तर पर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर गुड़िया केवट, प्रियांश कहार एवं प्रीति मल्लाह को ट्रॉफी देकर एवं रेशमा केवट, शिखा कहार, अंजली केवट, सोनम कहार व रिंकी केवट को सांत्वना पुरुस्कार के रूप में अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक भार्गव ने अपने उदबोधन में कहा कि शाला स्तर पर जो भी समस्याएं है उन्हें मैं सांसद जी के माध्यम से हल कराने का पूर्ण सहयोग करूंगा। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का हमेशा मनोबल बढ़ाने के प्रयास लगातार होने चाहिए। लिपिक अमित पटैल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए जो भी जरूरी सहयोग होगा मेरे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव ने शाला की मांगों से अतिथियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता एवं अंत मे आभार प्रदर्शन शिक्षक सुरेश चौहान ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक मधुसूदन पटैल, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर सहित शाला के बच्चे उपस्थित रहे