: अश्वनी तिवारी जिला प्रबंधक नियुक्त
Tue, May 20, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
अश्वनी तिवारी जिला प्रबंधक नियुक्त
नरसिंहपुर । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक वर्तमान में कृषि शाखा करेली में विगत वर्षों से लगातार शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत सहज सरल कुलीन विप्र समाज के गौरव अश्वनि तिवारी को वरीयता क्रम में सर्वोच्चता के आधार पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, नरसिंहपुर का जिला प्रबन्धक (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) नियुक्त होने पर राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलनी कांत बाजपेई राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ,संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी के साथ साथ विप्र समाज के अध्यक्ष पंकज दुबे राकेश दुबे महेंद्र दुबे, मयंक दुबे ,आदि ने बधाई शुभकामनाएं दी l
: दोहे (क्षण भंगुर जीवन)
Mon, May 19, 2025
दोहे
(क्षण भंगुर जीवन)
पल में बनती बात है, पल में बिगड़े खेल।
जीवन नदिया नाव है, कर धारों से मेल।।काया माटी का महल, साँसों की है डोर।
टूटेगी जब डोर यह, छूटेगा यह ठौर।।धन दौलत यह राज सब, सपने जैसे जान।
जागोगे जब अंत में, होगा खाली स्थान।।जीवन के इस साज पर, मत कर तू अभिमान।
चक्र घूमता काल का, मिट्टी मिलती शान।पत्ते गिरते पेड़ से,थम जाता है शोर।
वैसे ही यह जिंदगी, क्षण भंगुर की भोर।।जी लो अपनी जिंदगी, नहिं कल का है ठौर।
हँस कर ही जीवन जियो, बड़ा कठिन है दौर।।बांध कर्म की पोटली, जाएगी जो साथ।
मिट्टी में तन यह मिले , छूटेंगे सब हाथ।।मत माया में तू उलझ, यह तो है उलझाव।
जीवन को ऊँचा करें, बस मन के सद्भाव।।पानी का है बुलबुला, क्षण भंगुर है श्वास ।
क्यों इतना अभिमान है,कुछ नहिं तेरे पास।।प्रेम करुण मन रख सदा, कर जीवन से प्यार।
बाकी सब झूठा यहाँ, यह संसार असार।।✒️
सुशील शर्मा
✒️
: छतरपुर,थाना गौरिहार पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा एवं 12 बोर देशी अद्धी , कारतूस सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sun, May 18, 2025
थाना गौरिहार पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा एवं 12 बोर देशी अद्धी , कारतूस सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में अवैध हथियार फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही सहित करीब 330 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं।थाना गौरिहार पुलिस को दोपहर भ्रमण के दौरान पृथक पृथक स्थान में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची।ग्राम बरईया तिराहा पेड़ के नीचे आरोपी सुनील अहिरवार पिता शिवरतन अहिरवार निवासी ग्राम मनुरिया थाना गौरिहार को 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील की सोशल मीडिया में अवैध हथियार सहित फोटो वायरल हुई थी।ग्राम गहबरा दीना पोखरा तालाब के पास आरोपी केदार रजक पिता हर प्रसाद रजक निवासी ग्राम गहबरा को 12 बोर की देशी अद्धी एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया।अवैध हथियार जप्त कर थाना गौरिहार में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत पृथक पृथक अपराध दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीवन लाल प्रजापति, आरक्षक अमित शर्मा, शंकर सिंह, शिवम राजा, महेंद्र सचान, विकास सिंह, धर्मेंद्र यादव की भूमिका रही।