Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: छतरपुर,थाना गौरिहार पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा एवं 12 बोर देशी अद्धी , कारतूस सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, May 18, 2025
थाना गौरिहार पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा एवं 12 बोर देशी अद्धी , कारतूस सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में अवैध हथियार फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही सहित करीब 330 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। थाना गौरिहार पुलिस को दोपहर भ्रमण के दौरान पृथक पृथक स्थान में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। ग्राम बरईया तिराहा पेड़ के नीचे आरोपी सुनील अहिरवार पिता शिवरतन अहिरवार निवासी ग्राम मनुरिया थाना गौरिहार को 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील की सोशल मीडिया में अवैध हथियार सहित फोटो वायरल हुई थी। ग्राम गहबरा दीना पोखरा तालाब के पास आरोपी केदार रजक पिता हर प्रसाद रजक निवासी ग्राम गहबरा को 12 बोर की देशी अद्धी एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया। अवैध हथियार जप्त कर थाना गौरिहार में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत पृथक पृथक अपराध दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीवन लाल प्रजापति, आरक्षक अमित शर्मा, शंकर सिंह, शिवम राजा, महेंद्र सचान, विकास सिंह, धर्मेंद्र यादव की भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें