: गाडरवारा, 882 वे सप्ताह हुआ पौधारोपण
Sun, Nov 27, 2022
882 वे सप्ताह हुआ पौधारोपण
गाडरवारा ।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही* **कदम संस्था* का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का *882 वें सप्ताह* का पौधारोपण *पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के समक्ष* संपन्न हुआ जिसमें -जिनेश जी जैन समाज सेवी, कुमारी काजोल वसा, कुमारी यशी आरसे , कुमारी श्वेता नौरिया ,कुमारी भावना शर्मा और श्रीमती राधा गोस्वामी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर कदम साथियों अजय खत्री, डाक्टर स्वाति कुरचानिया , जय मोहन शर्मा, मनोज द्ववेदी ,सुनील नीखरा ,सुरेंद्र पटेल ,नारायण सोनी ,सुरेन्द्र साहू के अलावा पंचवटी कालोनी वासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मौके पर बोलते हुए समाजसेवी जिनेश जैन ने कहा कदम संस्था द्वारा नगर गाडरवारा को हरा-भरा बनाया है वह बधाई के पात्र हैं हम हमेशा सहयोग करते रहेगे।
: अब एक दिन में जारी होगा भूमि का नो-डयूज प्रमाण पत्र : गोविंद सिंह राजपूत
Sun, Nov 27, 2022
लोक सेवा गारंटी योजना में राजस्व विभाग की एक और सेवा हुई शामिल
अभिनव प्रयोगों और नवाचारों के जरिये राजस्व के पुराने कई नियमों में बदलाव कर आम जनमानस को बड़ी राहत पहुंचाने में जुटे प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन तथा जिले के प्राभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने प्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्ववपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार किसानों की भूमि पर लगने वाले भू-राजस्व एवं अन्य उपकर, बैंक बंधक एवं जमानत संबंधी जो भी जानकारी खसरे/खतोनी में दर्ज होगी, उसके आधार पर आम जनता के सुविधा के लिये अब नो-डयूज प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी करने की नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
इस बदलाव की जानकारी देते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की पहले भूमि के नो-डयूज प्रमाण पत्र के लिये किसानों को तहसील कार्यालय में जाकर आवेदन करना पड़ता था एवं नो-डयूज प्रमाण पत्र के लिए तहसील के चक्कर लगाना पड़ता था। इससे किसानों के समय और धन की बर्वादी होती थी।
श्री राजपूत ने बताया कि नो-डयूज प्रमाण पत्र जारी करने के सिस्टम में बदलाव कर इस सेवा को लोक सेवा गारंटी योजना में शामिल करने से किसानों एवं आम जनता को एक दिवस में भूमि का नो-डयूज प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा अनिवार्य रूप से जारी करना होगा।
यदि तहसीलदार द्वारा नियत अवधि एक कार्य दिवस में भूमि का नो-डयूज प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो इसकी प्रथम अपील अनुविभागीय अधिकारी एवं द्वितीय अपील संबंधित जिला कलेक्टर को करनी होगी। इसके बाद उन्हें नो-ड्यूज प्रमाण प्राप्त हो सकेगा।
पहले भी हो चुके हैं कई बदलाव
किसानों को लगने वाले नो-ड्यूज प्रमाण पत्र को लोक सेवा गारंटी में शामिल करने से पहले भी राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश के किसानों और आम जनता की सुविधा के लिए ऐसे कई नियमों में बदलाव कर सुविधाजनक बनाया है जिनमें इन 70 सालों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऑनलाइन खसरा- खतौनी, भू-अधिकार पुस्तिका, ऑनलाइन नामान्तरण तथा सायबर तहसील की स्थापना जैसे कई महत्वपूर्ण नवाचार है जो प्रक्रिया को सरल बनाते हैं।
: भोपाल संभागायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
Sun, Nov 27, 2022
भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया ने सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। संभागायुक्त श्री भयड़िया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के सीहोर में प्रस्तावित कार्यक्रमों के स्थलों का निरीक्षण किया तथा इस आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के पूर्व संभागायुक्त श्री भयड़िया ने कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित कर 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस समारोह के आयोजन का स्वरूप भव्य हो। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, नागरिकों के आवागमन तथा पेयजल आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर और समय पूर्व पूर्ण कर ली जाए। बैठक में विधायक श्री सुदेश राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने गौरव दिवस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए अनेक सुझाव दिए।