: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं 28 नवम्बर को
Sun, Nov 27, 2022
दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं 28 नवम्बर कोगाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के दिव्यांग बच्चों के लिए जिला शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार खेलकूद, सांस्कृतिक एवं ड्राइंग, पेंटिग , मेंहदी , दौड़ आदि स्पर्धाओं का आयोजन 28 नवम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे से साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा ब्लॉक की स्पर्धाएं सीएम राईज विद्यालय साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की स्पर्धाएं चीचली के शासकीय कन्या हाईस्कूल मैदान पर आयोजित होंगी। बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने शाला प्रधानपाठकों से शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिता में उपस्थित कराने की अपील की है।
: गाडरवारा, शिक्षको के स्थानांतरण पर दी विदाई
Sun, Nov 27, 2022
शिक्षको के स्थानांतरण पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय के शिक्षको धर्मेंद्र वर्मा, के एस भदौरिया , तुलसा वर्मा एवं दीप्ति विश्वकर्मा के अन्यत्र शालाओं में स्थानांतरण पर स्टाफ के शिक्षको ने उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने स्थानांतरित शिक्षको के कार्यकाल को सराहा। इस मौके पर वेनीशंकर पटैल, लालसिंह पटैल, भानु राजपूत सहित सीएम राईज स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा
: एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
Sun, Nov 27, 2022
एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली जागरूकता रैलीतेंदूखेड़ा। नैशनल कैडेट कोर का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष नबम्वर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है, इसी तारतम्य में सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा के बालक एन.सी.सी. एवं बालिका एन.सी.सी. इकाई द्वारा एन.सी.सी. के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को 1एम.पी. आर्मड स्क्वाड्रन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल पवन गौर एवं 2एम.पी. गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मकसूद खान के दिशा निर्देशानुसार जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई रैली स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिये जन सामान्य को प्रेरित करने हेतु निकाली गई जिसमें राष्ट्रीयता की भावना से प्रेरित नारे लगाए गए। रैली का आयोजन सर्वोदय उ मा विद्यालय तेंदूखेडा के केयर टेकर बालक एन.सी.सी. अधिकारी मिलन कुमार जैन, बालिका एन.सी.सी. अधिकारी सेकण्ड आफिसर तप्तीरानी दत्ता के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमल कुमार शास्त्री ने कहा कि व्यक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिये स्वच्छता एवं जल का संरक्षण आवश्यक है, एन.सी.सी. का देश की युवा शक्ति को अनुशासित करने, जाग्रत करने एवं उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत करने में महनीय योगदान रहा है। एन.सी.सी. सेकेण्ड लाइन आफ डिफेंस है, एन.सी.सी. के आदर्श, एकता और अनुशासन को आत्मसात कर देश सेवा में योगदान करें।https://youtu.be/OdV6QiY_2cA