: शिक्षक के स्थानांतरण पर दी विदाई
Tue, Nov 15, 2022
शिक्षक के स्थानांतरण पर दी विदाईस्थानीय निवासी एवं तेंदूखेड़ा के वनांचल ग्राम दिलहरी की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में लंबे समय से शाला प्रभारी के पद पर सेवाएं दे रहे माध्यमिक शिक्षक दुर्गेश यादव को स्थानांतरण उपरांत उनके गृह जिले सिवनी में पदस्थापना हो जाने के कारण ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने विदाई कार्यक्रम में शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी । शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षको ने किया तदोपरांत उपस्थित जनों का स्वागत शाला के शिक्षको रामगोपाल गौंड एवं राजेश धाकड़ ने किया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों का श्री यादव जी के प्रति स्नेह देखते ही बन रहा था । ग्रामवासियों ने उन्हें उपहार देकर भावुक होकर विदाई दी। इस अवसर पर जनशिक्षक भगतराम गौंड, पूर्व जनशिक्षक लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा , अमर सिंह प्रजापति एवं गाडरवारा से आये नवाचारी शिक्षक मधुसूदन पटैल ने अपने उदबोधन में श्री यादव के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक दुर्गेश यादव ने उनको मिले सहयोग के प्रति ग्रामवासियों एवं शिक्षको के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन रामगोपाल गौंड ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक रमेश अहिरवार , जनशिक्षक भगतराम गोंड, पूर्व जनशिक्षक लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, अमर सिंह प्रजापति, मधुसूदन पटैल, पुरुषोत्तम चोरसिया , अभय शर्मा, संदीप पटैल एवं दिलहरी स्कूल से रामगोपाल गौंड, राजेंश धाकड़ एवंअतिथि शिक्षक राकेश मेहरा सहित ग्राम से बड़ेलाल गौंड, मोहन पटेल,हरिशंकर ठाकुर,श्रीराम गोंड,उमाकांत उमेर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा देवी,आशा कार्यकर्ता श्रीमती शशि ठाकुर एवं शाला के शिक्षको के परिजन भी उपस्थित रहे।
: बाल दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
Tue, Nov 15, 2022
बाल दिवस पर हुए विविध कार्यक्रमतेंदूखेड़ा, । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में 14 नबम्वर को मनाया जाता है। इस अवसर पर तेंदूखेड़ा नगर की शैक्षणिक संस्था सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान तथा प्रकृति पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए एवं विद्यालय की प्राइमरी डिपार्टमेंट से फैशन डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने फैशन डिजाइन कंप्टीशन में हिस्सा लिया, अलग-अलग वेशभूषाओं में किसी ने शंकर जी तो किसी पार्वती जी तो किसी ने श्रीकृष्ण तो किसी ने राधाजी की पोशाक धारण की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
: जनजातीय समुदाय के समागम का आयोजन
Tue, Nov 15, 2022
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्यप्रदेश के इस क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के समागम का आयोजन सर्वथा प्रासंगिक है, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बधाई देती हूँ।
भगवान बिरसा मुंडा स्व—रोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से जनजातीय समाज की प्रगति होगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे ये देखकर प्रसन्नता होती है कि जनजातीय समाज के बच्चों के लिए स्थापित किए गए एकलव्य विद्यालयों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और उनमें सभी सुविधाएँ भी मिल रही हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रानी दुर्गावती ने 16वीं सदी में अपनी बलि देकर आत्मगौरव की रक्षा की थी। उनके बलिदान के 300 वर्ष के बाद उनके ही वंश के राजा शंकर शाह को अंग्रेजों का विरोध करने के कारण मृत्युदंड दिया गया था। मध्यप्रदेश प्रशासन द्वारा इन महान विभूतियों की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए मैं उनके प्रयासों की सराहना करती हूँ।