: शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Tue, Nov 15, 2022
सीहोर शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में बाल दिवस के अवसर पर "सोशल मीडिया पर बच्चों का प्रभाव" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ती व्यास, द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं तृतीय स्थान पर साक्षी उइके ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विजी नायर सहित अन्य शेक्षणिक स्टॉफ उपस्थित था।
: कलेक्टर श्री सिंह ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का किया अवलोकन
Tue, Nov 15, 2022
सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर द्वारा संचालित समूह लघु उद्योग परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की दीदियों से बेकरी यूनिट तथा सोप यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे बेकरी यूनिट की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वृक्षारोपण भी किया।उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वसहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाएं अनेक गतिविधियां संचालित कर अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़़ कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद्य प्रतिष्ठानों सहित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं फसल खरीदी का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
: कलेक्टर श्री सिंह ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का किया अवलोकन
Tue, Nov 15, 2022
शिहौर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर द्वारा संचालित समूह लघु उद्योग परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की दीदियों से बेकरी यूनिट तथा सोप यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे बेकरी यूनिट की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वृक्षारोपण भी किया।उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वसहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाएं अनेक गतिविधियां संचालित कर अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़़ कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद्य प्रतिष्ठानों सहित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं फसल खरीदी का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।