: बुजुर्गो के साथ हुआ युवाओ का सम्मान
Sun, Nov 13, 2022
बुजुर्गो के साथ हुआ युवाओ का सम्मानजबलपुर् - उत्तर मध्य विधानसभा भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन् एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया कार्यकर्त्ता के मुख्य अतिथि श्री आशीष दीक्षीत ( मंत्री) अध्यक्षता श्री रिंकू विज ( नगर निगम अध्यक्ष) एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद जय श्री बैनर्जी और आनद बनार्ड रहे कार्यक्रम का स़ंचालन् श्रीमति मिताली बैनर्जी सुनील जैन ने किया और आभार राजा सराफ् ने किया इस अवसर पर सी ए अखिलेश जैन ( कोषाध्यक्ष) कमलेश अग्रवाल् ( नेता प्रतिपक्ष) सरद अग्रवाल् ( व्यपारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक) रूपा राय ( महिला मोर्चा अध्यक्ष) एवं पार्षद प्रतिभा विघ्येश् भापकर् सोनिया - रंजीत सिंह अर्चना सिसोदिया रेणु कोरी श्याम कजोजिय मधुबाला राजपूत् अतुल जैन दानी अंशुल राघवेन्द्र् यादव नीटू तिवारी विशाल दत्त का सम्मान किया गया इस अवसर पर श्री दिपान्कर् बैनर्जी ने कहा कि कार्यकर्त्ता सम्मेलन जोड़ने का कार्य करती हे क्योकि कार्यकर्ताओ मे दुरी बढ़ जाती हे इस लिए कार्यकर्ताओ का सम्मान होना चाहिए जो जनता कि सेवा कर सके कार्यकर्म मे संदीप जैन अंशुमन शुक्ला प्रदीप डयोढिया अभिषेक तिवारी शरद दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
: लोक अदालत में राज्य आयोग के अध्यक्ष जस्टिस शांतनु एस. केमकर के मार्गदर्शन
Sun, Nov 13, 2022
महा उपभोक्ता लोक अदालत में शनिवार को 28 प्रकरण समझौते के आधार पर निराकृत हुए। इनमें पक्षकारों को 14 लाख 50 हजार 408 रूपये का अवार्ड पारित किया गया।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल क्रमांक-2 से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को महा उपभोक्ता लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण सुने जाकर निराकरण किया गया।
लोक अदालत में राज्य आयोग के अध्यक्ष जस्टिस शांतनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में जिला उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती शशिकला चंद्रा और सदस्या सुश्री अलका सक्सेना ने विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की
: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार,
Sun, Nov 13, 2022
भोपाल में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं उत्प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला और बाल विकास मेरे लिए विभाग नहीं है मेरा अपना परिवार है। ये केवल प्रमाणपत्र आपको नहीं दिया है। मैंने मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ की जनता की ओर से आपका सम्मान किया है।हमने एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान चलाया और इसका मतलब ही ये है कि समाज को जोड़ दो। हम अपनी आंगनवाड़ी को आदर्श कैसे बना सकते हैं। बच्चे कुपोषित ना रहें। महिला बाल विकास विभाग ये संकल्प ले सकता है कि एक साल के अंदर कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं सकता। हम करके दिखाएंगे।आंगनवाड़ी में बच्चों की प्री—स्कूलिंग होगी। इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जहां चाह होती है वहां राह को निकलना ही पड़ता है। एक जिद है मेरी लिंगानुपात बराबर करना है। 2011—2012 तक 912 बेटियां एक हजार बेटों पर जन्म लेती थीं। लाड़ली लक्ष्मी के कारण वह संख्या बढ़कर 956 हो गई है। ओवरऑल लिंगानुपात 970 पर पहुंच गया है। एक हजार बेटे पैदा हों, तो बेटियां भी एक हजार होना चाहिए।राज्यस्तरीय पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे, इसके साथ ही जिला स्तरीय पुरस्कार स्थापित किया जाए, प्रतिस्पर्धा होना चाहिए, कौन—सी आंगनवाड़ी सबसे अच्छी है। दिसम्बर के पहले रैंकिंग कर लें और उन्हें पुरस्कृत करने का काम करें। जिन साथियों को सम्मानित किया है उन्हें 25—25 हजार की सम्मन निधि भी दी जाएगी।