: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ : कृषि मंत्री श्री पटेल
Sun, Nov 13, 2022
आमला को सामुदायिक चिकित्सा भवन और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों की सौगात किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने बैतूल जिले के आमला में नव-निर्मित सामुदायिक चिकित्सा भवन और महाविद्यालय भवन के 6 कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में यह बात कही। आमला में 9 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक चिकित्सा भवन और महाविद्यालय के नवीन कक्षों का निर्माण किया गया है। सांसद श्री डी.डी. उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आमला को 5 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से नव-निर्मित 60 बिस्तरीय चिकित्सालय भवन की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये कृत-संकल्पित है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना से 5 लाख रूपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा कार्डधारकों को दी जा रही है। उन्होंने पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिये।कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आमला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय भवन में 3 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये गये 6 अतिरिक्त कक्षों का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। सरकार की नई शिक्षा नीति से स्वाभिमानी, पुरूषार्थी, चरित्रवान और देशभक्त पीढ़ी को तैयार करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे शिक्षित होकर गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएँ। महाविद्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण के साथ ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
: स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 09 से 12 नवम्बर 2022 को वाय एम सी ए नई दिल्ली में युथ लीडरशिप समिट आयोजन यूथ लीडर को आत्मनिर्भर, समाज की मुख्यधारा से जोड़ना
Sat, Nov 12, 2022
यूथ लीडर को आत्मनिर्भर, समाज की मुख्यधारा से जोड़नास्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 09 से 12 नवम्बर 2022 को वाय एम सी ए नई दिल्ली में युथ लीडरशिप समिट आयोजन किया गया है।
उक्त समिट में देश के 17 राज्यो के युथ लीडर, कोच, मेंटॉर, कॉलेज, विद्यालय मानसिक दिव्यांगता के लिए कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाए तथा फैमिली फोरम के अभिभावक उपस्थित थे।
समिट का उद्घाटन लीन टेन डायरेक्ट इणीऐतवस एस ओ ए पी, श्री एयर कमांडर ललित शर्मा एक्सीकटिव डायरेक्टर एस ओ भारत, मुक्ता थिंद नेशनल डायरेक्टर एस ओ भारत, रमन रेखी समिट कॉर्डिनेटर एस ओ भारत उपस्थित थे।
दिनांक 10 नवम्बर 2022 को समिट के पैनलिस्ट श्री विजय लोकपल्ली सीनियर जनर्लिस्ट द हिन्दू, अंबरीन खान सीनियर मेनेजर युथ एंड सिटीजन एंगेजमेंट डब्लू डब्लू एफ, श्री टी डी धारियाल एडवाइज़र डिसेबिलिटी सी बी एम, फार्मर चीफ कमिश्नर फ़ॉर पी दी, आनंदमय सिंह यूनिसेफ अक्षय त्यागी डिरेक्टर् डाइवर्सिटी, एकविलिटी इंक्लूशन उपस्थित हुये।
यूथ लीडर को आत्मनिर्भर, समाज की मुख्यधारा से जोड़ना समाज के दायित्वों को निभाना, समाज को जागरूक करना जिसमे 15-15 सामान्य विद्यालय, विशेष विद्यालय, 200-200 विशेष व सामान्य खिलाड़ियो को जोड़ना तथा अभिभावकों को दिसम्बर 2023 तक कार्यक्रम के लक्ष्य पूर्ण कर स्पेशल ओलंपिक्स से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया गया।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश से श्री समन्त काले युथ लीडर, श्री भूपेंद्र भट्ट कोच, श्री राजेन्द्र बारस्कर मेंटॉर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती मंजरी काले व श्रीमती जया आमले फैमिली फोरम के सदस्यों ने भाग लिया।
दिनांक 13 नवम्बर 2022 समिट पैनलिस्ट जयंती पुजारी डीन रेहबिलिटी फैसिलिटी एमिटी विश्वविद्यालय, अरविंद कौशल एच ओ दी फिजिकल एजुकेशन एपीजे स्कूल, माला अरोरा कंसलटेंट डाइवर्सिटी मेटल हेल्थ, मीता भाँडोला प्रिंसिपल जेपी स्कूल, शौरभ खुशरुषही उपस्थित हुए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री दी जी चौधरी सेक्रेटी एस ओ भारत वीडियो रिकॉर्डर द्वारा, श्री एयर कमांडर ललित शर्मा एक्सीकटिव डायरेक्टर ओ एस ओ भारत, लीन टेन डायरेक्टर इनिटेटिव एस ओ ए उपस्थित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कर कार्यक्रम को अपने-अपने राज्यों में क्रियान्वित करने के लिए प्रोत्साहित कर भविष्य की शुभ कामनाएँ दी गई।