: करेली,सर्व स्वर्णकार सनातन दिवस प्रारंभ
Fri, Nov 4, 2022
सर्व स्वर्णकार सनातन दिवस प्रारंभकरेली । सर्व स्वर्णकार महा संगठन की करेली महिला शाखा द्वारा "सनातन प्रारंभ- दिवस" का आयोजन विशाल उपस्थिति के साथ मनाया ।उक्त जानकारी सर्व स्वर्णकार महा संगठन महिला शाखा की नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय सोनी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कमल सोनी ने अपनी संयुक्त विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि सनातन प्रारंभ दिवस आंवला नवमी एवं तुलसी विवाह के साथ अक्षय व्रत का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष नगर की पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ 15 ब्राह्मणों एवं 12 पुरुष पदाधिकारियों के साथ 61 महिलाएं सम्मिलित थी। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विमला सोनी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सर्व स्वर्णकार महा संगठन ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर पूजन -पाठ ,ब्राह्मणों के निर्देश अनुसार किया ।वेदों के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन सनातन का प्रारंभ हुआ था।समस्त महिलाओं ने सम्मिलित रूप से पूजन- पाठ के साथ परिक्रमा करते हुए आरती की प्रक्रिया संपन्न कराई। सभी महिलाओं को सुहाग का सामान तिलक लगाकर भेंट किया गया। ब्राह्मणों को दक्षिणा के साथ उपहार भी प्रदान किया गया ।पूजन के पश्चात 61 समाज की महिलाओं तथा 10 सदस्यीय पुरुष पदाधिकारियों को भोजन उपरांत सफल अजमीढ़ देव कार्यक्रम आयोजन के लिए मोमेंटो देकर तिलक लगाकर सम्मान किया। सर्व स्वर्णकार महा संगठन करेली शाखा के नगर अध्यक्ष श्री रोशन सोनी सचिव श्री विमल सोनी के साथ जिला पदाधिकारी एवं नगर के समस्त पदाधिकारी अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए कार्यक्रम में पधारे समस्त उपस्थित जनों का आभार आयोजकों ने व्यक्त किया करेली नगर की महिला शाखा की सक्रियता की नगर में चहुओर प्रशंसा हो रही है।।श्रीमती विमला सोनी ( राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष)सुनीता /संजय सोनी ,सुनीता/ कमल किशोर सोनी ,नम्रता/ मनोज सोनी, विनीता/विमल सोनी ,रजनी/ रोशन सोनी, पूजा/ पंकज सोनी, सुषमा/ शिव कुमार सोनी, संध्या /पवन सोनी, सुरभि/, विवेक सोनी ,अर्चना, राम कुमार सोनी, नीलू/ कमलेश अवधिया, साधना/ विष्णु प्रसाद सोनी ,शकुन/ मुरारी सोनी,शोभा सोनी, सुमन, अंजू सोनी की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।
: जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा किया जा रहा है ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार-प्रसार
Fri, Nov 4, 2022
’जिले मे थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केन्द्रो में दी गई महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ की जानकारीअभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिला एवम बालिकाएं बिना थाना गए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं,एवम शिकायत के निराकरण की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है।
छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओ/ बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से बिना थाना गए ,कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, एवम शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।
जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार प्रसार कर, डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन हेतु महिला एवम बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, एवं एप के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में थाना सरगांव द्वारा संत रविदास महाविद्यालय सरगांव, सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव, एकेडमी कोचिंग सेंटर सरगांव, त्रिमुर्ती पब्लिक स्कूल सरगांव, कन्या हाई स्कूल सरगांव, ग्राम मदकू, ग्राम सल्फा, ग्राम पेण्ड्री, ग्राम मोहभट्ठा में जाकर अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार किया गया। इसी प्रकार थाना फास्टरपुर द्वारा शासकीय स्कूल फास्टरपुर, शासकीय स्कूल पौनी, प्राथमिक स्कूल फास्टरपुर, शासकीय स्कूल दुल्लापुर, प्राथमिक स्कूल सेतगंगा, प्राथमिक स्कूल मदनपुर, प्राथमिक स्कूल सिपाही, शासकीय स्कूल लगरा, प्राथमिक स्कूल बीजातराई, महिला कमांडो ग्राम कोसमतरा, शासकीय स्कूल छटन, प्राथमिक स्कूल बेलसरी, शासकीय स्कूल दाबो, शासकीय स्कूल तरूवरपुर, प्राथमिक स्कूल छटन, प्राथमिक स्कूल लगरा, शासकीय स्कूल भालापुर, स्वसहायता समूह खैरा सेतगंगा, शासकीय स्कूल टेढ़ाधौरा, थाना लोरमी द्वारा आत्मानंद पब्लिक स्कूल लोरमी, सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी, न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल लोरमी, ज्वालाप्रसाद शासकीय कॉलेज, शासकीय छात्रावास लोरमी, आगंनबाड़ी लोरमी, थाना मुंगेली द्वारा जिला अस्पताल मुंगेली, आगर क्लब मुंगेली, शासकीय कन्या स्कूल मुंगेली, एस.एन.जी कॉलेज, बी.आर. साव स्कूल मुंगेली, एवं दाऊपारा, थाना जरहागांव द्वारा ग्राम छतौना, ग्राम पेण्ड्रीडीह एवं ग्राम दाऊकापा, थाना पथरिया द्वारा आत्मानंद स्कूल पथिरया, आकृति हॉस्पिटल पथिरया, हाई स्कूल सिलतरा, कन्या स्कूल पथरिया, थाना लालपुर द्वारा अंजोर दास गौटिया शासकीय हाई स्कूल लालपुर, चौकी चिल्फी द्वारा बिलासा पब्लिक स्कूल ग्राम बोड़तराकला, ग्राम खपरी कला में हायर सेकेण्डरी स्कूल, चौकी खुड़िया द्वारा हाई स्कूल खुड़िया, ग्राम भागूटोला, ग्राम डोंगरीगढ़, ग्राम नवागांव दयाली, ग्राम दुल्लापुर, ग्राम कारीडोंगरी, ग्राम दरवाजा, चौकी साकेत द्वारा ग्राम साकेत, ग्राम परसिया, हाई स्कूल कुकुसदा, हाई स्कूल ककेड़ी, ग्राम कन्हारकापा में जाकर ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ के संबंध में जानकारी दी गई, एवं रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
अभिव्यक्ति ऐप के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति ऐप को इंस्टाल कराना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु ऐप में साईन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ0टी0पी0 आयेगा उसे ऐप में डालना है और व्हेरीफाई ओ0टी0पी0 बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
अपील - जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं अभिव्यक्ति ऐप का रजिस्ट्रेशन करे।
: नरसिंहपुर, जिलेभर में मनाया गया दीपोत्सव,कलेक्टर ने भी दीप प्रज्जवलित किये
Fri, Nov 4, 2022
जिलेभर में मनाया गया दीपोत्सव,कलेक्टर ने भी दीप प्रज्जवलित कियेमहत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर किया गया दीपों का प्रज्जवलननरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में एक से 7 नवम्बर तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समारोह के तीसरे दिन गुरूवार को जिले के ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों के प्रज्जवलन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जगह- जगह रंगोली बनाई गई और मध्यप्रदेश के नक्शे को फूलों व दीपों से सजाया गया। जिलेभर में दीपोत्सव मनाया गया। सार्वजनिक इमारतों एवं स्मारकों पर रोशनी की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्जवलित किया। कलेक्टर की मौजूदगी में नरसिंह मंदिर परिसर में भी दीप प्रज्जवलित किये गये। साथ ही आतिशबाजी भी की गई। अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दीप प्रज्जवलित किये। कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन और नरसिंह मंदिर रोशनी से जगमगा रहे थे। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा संरक्षित जिले के स्थलों पर साफ- सफाई और दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन संरक्षित स्मारकों में तहसील गाडरवारा के तहत चौगान का किला, चौरागढ़, गोटेगांव के तहत पांडव मठ, नौनिया, करेली के तहत बरमानकलां के सोमेश्वर मंदिर व प्राचीन गरूड़ स्तंभ और नरसिंहपुर के तहत चतुर्भुजी बालाजी की मढ़िया बचई, पुराना गौड़ महल, राजमहल पिठहरा, श्री गरूड़ देव मंदिर ग्राम गरारू, शिव मंदिर ग्राम गरारू एवं नरसिंह मंदिर नरसिंहपुर शामिल हैं। चिन्हित पर्यटन स्थलों में तहसील करेली के तहत ब्रम्हांड घाट बरमान, हाथी घाट, सरसला पहाड़ी, रीछई जलाशय, छोटा धुंआधार, मृगन्नाथ व केरपानी में राजा हृदयेशाह की प्रतिमा स्थली, गाडरवारा के तहत चौगान का किला, लुक्का महादेव, रानी दहार, छोटा जबलपुर व धूनी वाले दादाजी, तेंदूखेड़ा के तहत चांवरपाठा का गोंडवाना किला एवं ढिलवार में ऐतिहासिक इमारत बावड़ी, गोटेगांव के तहत टोन घाट बरहटा, झौंतेश्वर आश्रम एवं बरहटा का पांडव मठ, पांडव गुफा और नरसिंहपुर के तहत नरसिंह मंदिर नरसिंह तालाब, गुरू गुफा, राजा बाबू, दादा महाराज (दूल्हादेव), गरारू का गरूड़ मंदिर एवं बवरिया जलाशय शामिल हैं।