: टेकापार शाला में अन्तरशालेय खेल प्रतियोगता का आयोजन,सरपंच,पालक,ग्रामीणजन हुये शामिल
Thu, Nov 3, 2022
टेकापार शाला में अन्तरशालेय खेल प्रतियोगता का आयोजन,सरपंच,पालक,ग्रामीणजन हुये शामिलमध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत टेकापार में प्राथमिक शाला टेकापार व ई.जी.एस टेकापार दोनों विद्यालयों के मध्य अंतर्शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमें कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर,200 मीटर दौड़, इत्यादि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।उक्त अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत सरपंच ग्राम पंचायत टेकापार,यशवंत सिंह राजपूत, एच.एस पटेल पंचायत सचिव, नरेंद्र सिंह मालवे प्रधानपाठक, बलवंत सिंह पटेल शिक्षक, बंशीलाल अहिरवार शिक्षक, श्रीमती सीमा वर्मा अतिथि शिक्षक,राजेश विश्वकर्मा ग्राम रोजगार सहायक ,राकेश मेहरा ग्राम कोटवार के साथ बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रुप से उपस्थित रहे।आयोजन उपरांत सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत की ओर से पारितोषिक वितरित किए गए।
: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में वासनपानी सरपंच ने दी अनोखी सौगात
Thu, Nov 3, 2022
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में वासनपानी सरपंच ने दी अनोखी सौगातनरसिंहपुर। जिले के तहसील गोटेगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत वासनपानी अंतर्गत एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला वासनपानी के बेहद पुराने भवन को वासनपानी सरपंच प्रहलाद सिंह ने दिया अनोखा एवं नया रूप जिसकी चर्चा क्षेत्रवासियों में जोरों पर हैं और ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह भवन जो कि 1934 में बनाया गया था जो कि कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत वासनपानी सरपंच ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों के पढ़ने के लिए दी नई सौगात इस अवसर पर सरपंच प्रहलाद सिंह पटैल भाजपा मंडल महामंत्री एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष निधान सिंह पटैल मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष आरती शतीश पटेल गोटेगांव एवं पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार जनपद पंचायत सदस्य राजाराम पटेल बेलखेड़ी शेढ़ एवं जनपद पंचायत सीईओ महोदया सुश्री वर्षा झारिया एवं उपसरपंच द्रोपदी बाई पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तखत सिंह पटेल कालीचरण सिंह पटेल संतोष पटेल डोमन सिंह पटेल उदय राज पटेल पूर्व उपसरपंच अशोक पटेल खीर सागर पटेल राकेश पटेल लोटन पटेल गुलाब सिंह पटेल शिव कुमार पटेल आसाराम पटेल ओम प्रकाश पटेल राजकुमार तिवारी जी राजेंद्र पटेल समस्त वार्ड मेंबर जीवराज पटेल जगदीश पटेल दयाराम पटेल दुर्ग सिंह पटेल बबलू कालू पंचायत के दोनों सचिव कोमल चौधरी दिल्ली चौधरी जीवन चौधरी गिरीश दुर्गा हीरालाल अरविंद हजारीलाल मिर्ची रतिराम एवं समस्त ग्राम पंचायत ग्रामवासी टपरिया टोला स्कूल के बच्चो सहित शिक्षक भी सम्मिलित रहे।
: गाडरवारा, मुंआर के स्कूल में खेल उत्सव आयोजित
Thu, Nov 3, 2022
मुंआर के स्कूल में खेल उत्सव आयोजितगाडरवारा। गत दिवस मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर क्ष्रेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुआँर मे शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला में सयुंक्त रूप से खेल उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्व प्रथम मध्यप्रदेश गान के साथ शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में कबड्डी खो खो , चम्मच दोड़, मेढक कूदनी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई । इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजकों ने भी टीम बनाकर कबड्डी खेल खेलकर आनंद उठाया । कार्यक्रम के अंत मे छात्र छात्राओं को पारितोषिक का वितरण किया गया । कार्यक्रम मे जन अभियान परिषद के संयोजक राम मोहन रघुवंशी ने सम्बोधित कर मध्यप्रदेश स्थापना व नरसिंहपुर जिले की स्थापना के सम्बंध मे छात्रों को अवगत कराते हुए मिसाइल मेन ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर ग्राम सचिव राजेश्वर शर्मा, जी आर एस मुकेश चतुर्वेदी, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भागीरथ शर्मा, एस एम सी अध्यक्ष ब्रजेश साहू ,शिक्षक मुन्ना लाल चौधरी ,प्रदीप पाल ,भूपेन्द्र पटैल, नीतेश चढार सहित बडी संख्या मे नागरिकगणो की उपस्थिति रही। अंत मे प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रभात रूसिया के द्वारा सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया गया।