: असंतोषजनक पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी
Thu, Nov 3, 2022
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले मेडिकल ऑफिसर को दिया कारण बताओ नोटिसक लेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले मेडिकल ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने यह नोटिस जिले के गवली पलासिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. शरद गुप्ता को दिया है। बताया गया है कि गत 01 नवंबर 2022 को प्रातः लगभग 9.00 बजे एक मरीज ने दूरभाष पर शिकायत की थी कि डॉ. गुप्ता कर्तव्य पर उपस्थित नहीं है। इसके पूर्व भी उनकी अनेकों शिकायतें मिली थी कि वे प्रायः कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे आमजन को असुविधा एवं कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतना कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसके दृष्टिगत डॉ. गुप्ता को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए उक्त नोटिस दिया गया है। उन्हें तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं देने तथा असंतोषजनक पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
: हरदा में वितरित किये लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र
Thu, Nov 3, 2022
लाड़ली लक्ष्मियों को उच्च शिक्षा के लिये मिलेंगे 25 हजार रूपये : कृषि मंत्री श्री पटेल किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों को लखपति बनाने के साथ ही पढ़ाई-लिखाई के भी सभी बंदोबस्त किये हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना से अब बेटियों को महाविद्यालयीन पढ़ाई के लिये 25 हजार रूपये की राशि मिलेगी। मंत्री श्री पटेल ने हरदा में लाड़ली उत्सव कार्यक्रम में बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र प्रदान किये।मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिकाओं की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी ले ली है। अब बालिकाओं को कॉलेज में प्रवेश करने पर निश्चित राशि प्रदाय की जायेगी। उच्च शिक्षा के लिये उन्हें 25 हजार रूपये की राशि 2 किश्तों में मिलेगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना में हरदा जिले की चयनित 6 बालिकाएँ कुमारी सलोनी भाटी, आयुषी, मीना धुर्वे, सेजल वर्मा, प्रतिमा धुर्वे तथा मोनिका गौर बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल में शामिल हुई।