: क्रिकेट सट्टा खिलाते आरोपी महेन्द्र यादव के कब्जे से 73000/- रूपये का क्रिकेट सट्टा पट्टी सहित 9,500/- रूपये नगद जप्त।पुलिस चौकी चिखली, कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव टीम की संयुक्त कार्यवाही
Thu, Nov 3, 2022
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाए जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल की पर्यवेक्षण मैं प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक श्री उमेश बघेल एवं प्रभारी ओ. पी चिखली श्री हिम्मत यादव के नेतृत्व में पुलिस चौकी चिखली एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर की पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र के अंतर गत मैं अवैध रूप से क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहा सूचना हेतु रवाना हुए सुलभ शौचालय के पास मोतीपुर में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई जिसमें आरोपी महेंद्र यादव पिता स्वर्गवासी लखनलाल यादव उम्र 36 साल साकिन मोतीपुर चंद्र नगर वार्ड नंबर 03 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव के कब्जे से 73,000/क्रिकेट सट्टा पट्टी 01 एवं डाटा पेन नगदी रकम 9500/ टच स्क्रीन मोबाइल समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा में पुलिस ने लिया है मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध 4( क ) सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई
: असंतोषजनक पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी
Thu, Nov 3, 2022
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले मेडिकल ऑफिसर को दिया कारण बताओ नोटिसक लेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले मेडिकल ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने यह नोटिस जिले के गवली पलासिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. शरद गुप्ता को दिया है। बताया गया है कि गत 01 नवंबर 2022 को प्रातः लगभग 9.00 बजे एक मरीज ने दूरभाष पर शिकायत की थी कि डॉ. गुप्ता कर्तव्य पर उपस्थित नहीं है। इसके पूर्व भी उनकी अनेकों शिकायतें मिली थी कि वे प्रायः कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे आमजन को असुविधा एवं कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतना कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसके दृष्टिगत डॉ. गुप्ता को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए उक्त नोटिस दिया गया है। उन्हें तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं देने तथा असंतोषजनक पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।