: सालीचौका, नकली डी ए पी खाद के रैकेट की पतासाजी कर कठोर कार्यवाही किए जाने किसान सभा ने ज्ञापन सौंपा।
Sat, Jan 13, 2024
लीलाधर लोधी, सालीचौका
नकली डी ए पी खाद के रैकेट की पतासाजी कर कठोर कार्यवाही किए जाने किसान सभा ने ज्ञापन सौंपा।https://youtu.be/Z-dgG65KIxA?si=rTkcc3O3yf21Pg00मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा कलेक्टर एवं चौकी प्रभारी के नाम साली चौका चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।
बिगत दिनों नरसिंहपुर जिले से लगे नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम भाट पिपरिया एवं उमरधा ग्राम के लोगों ने एक बगैर नंबर के पिक अप वाहन से गांव गांव पहुंचाकर नकली डी ए पी खाद की बिक्री करते हुए पकड़ा गया था ।
नकली डी ए पी खाद एक पिक अप वाहन में किसी राजकुमार नामक ड्राइवर द्वारा सालीचौका निवासी किसी हर्ष गुप्ता नामक व्यक्ति द्धारा जिसका मोबाइल नंबर को दर्ज कराते हुए बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम निवासी जितेंद्र भार्गव एवं किसानों द्धारा ग्राम भाट पिपरिया एवं उमरधा जिला नर्मदापुरम में पकड़ा जिसके नकली होने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारी को की गई जिसमें वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्धारा पंचनामा तैयार करते हुए जपती बनाकर जांच हेतु सैंपल दिनांक 29/11/2023 को लेकर जांच में लिया गया।
चूंकि आरोपी नरसिंहपुर जिले के सालीचौका से जुड़े होने के कारण जिले में चल रहे नकली खाद बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश कर जिला प्रशासन से कार्यवाही की अपेक्षा ज्ञापन के माध्यम से की गई है।
उक्त सैंपल की जांच में पकड़ा गया डी ए पी नकली साबित हुआ है। जिसका पंचनामा एवं जांच रिपोर्ट की छायाप्रति ज्ञापन के साथ संलग्न की गई है।
नकली खाद की अवैध तरीके से बिना लाइसेंस की बिक्री सालीचौका गाडरवारा एवं नर्मदापुरम के बनखेड़ी तहसील में भारी मात्रा में हुई होगी जिससे उक्त नकली खाद निर्माताओं के रैकेट से किसानों की लागत लगने के बाद भी फसल में गुणवत्ता पूर्ण खाद न मिलने से कई लाखों के उत्पादन पर भारी नुकसान पहुंचा होगा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त ड्राइवर एवं हर्ष गुप्ता नामक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर उनके माध्यम से नकली खाद निर्माता उनके गो डाउन एवं नकली खाद बिक्रेताओ तक पहुंचा जा सकता है, निष्पक्ष कार्यवाही की जावे।
मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर नकली खाद के निर्माण करने वाले एवं गांव गांव एवं दुकानों से वितरण करने वालो को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। आरोपी राजनैतिक पहुंच वाले हो सकते हैं किसी भी कीमत पर किसानों को बर्बाद कर लूट करने बालों को बख्शा न जावे अन्यथा की स्थिति में किसान सभा किसानों के साथ जनांदोलन करने मजबूर होगी जिसकी जबाबदारी प्रशासन की होगी।
किसान हित में तत्काल कार्यवाही करने की अपेक्षा प्रशासन से की है।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा, जितेंद्र भार्गव, नरेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेले,लीलाधर वर्मा , नीरज कुमार पटेल मौजूद रहे।
: मंत्री श्री पटेल ने किया बरमान मेले का शुभारंभ
Fri, Jan 12, 2024
मंत्री श्री पटेल ने किया बरमान मेले का शुभारंभनरसिंहपुर, 12 जनवरी 2024. मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध बरमान मेले का शुभारंभ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल के मुख्य आतिथ्य,राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगाँव विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल व श्री भैयाराम पटैल, श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. हरगोविंद पटैल अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु की मौजूदगी में रेतघाट बरमानखुर्द में मां नर्मदा नदी की पारंपरिक ढंग से पूजा- अर्चना कर शुक्रवार 12 जनवरी को किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कन्या पूजन और नर्मदा में दीप दान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में कला पथक दल ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
: नरसिंहपुर ,युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवं विविध कार्यक्रम
Fri, Jan 12, 2024
युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवं विविध कार्यक्रमराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेष शासन उच्च षिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय जबलपुर के निर्देषानुसार एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. के केडिट्स द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अषोक कुमार गर्ग ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्षो को आत्मसात करने हेतु युवाओं का आव्हान किया। योगाचार्य आषीष नेमा द्वारा योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं को विविध आसनों का अभ्यास कराया गया। 1 एम.पी.बटालियन एन.सी.सी. जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल विवेक बटारा के निर्देषानुसार जागरूकता रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय से रैली का आयोजन कर मेन रोड होते हुये मुषरान पार्क पर समापन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अपरान्ह देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव नासिक में दिये गये उद्बोधन का सीधा प्रसारण नेहरू युवा केन्द्र नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. अधिकारी मेजर डॉ. पराग नेमा एवं आभार एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आराधना दुबे द्वारा किया गया। सम्पूर्ण आयोजन में उपप्राचार्य डॉ. एस. एन. राव सहित विभागाध्यक्षों एवं स्टॉफ मेम्बर्स की विषेष उपस्थिति रहीं।