Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: मंत्री श्री पटेल ने किया बरमान मेले का शुभारंभ

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
मंत्री श्री पटेल ने किया बरमान मेले का शुभारंभ नरसिंहपुर, 12 जनवरी 2024. मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध बरमान मेले का शुभारंभ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल के मुख्य आतिथ्य,राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगाँव विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल व श्री भैयाराम पटैल, श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. हरगोविंद पटैल अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु की मौजूदगी में रेतघाट बरमानखुर्द में मां नर्मदा नदी की पारंपरिक ढंग से पूजा- अर्चना कर शुक्रवार 12 जनवरी को किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कन्या पूजन और नर्मदा में दीप दान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में कला पथक दल ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें