Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर ,युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवं विविध कार्यक्रम

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवं विविध कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेष शासन उच्च षिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय जबलपुर के निर्देषानुसार एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. के केडिट्स द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अषोक कुमार गर्ग ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्षो को आत्मसात करने हेतु युवाओं का आव्हान किया। योगाचार्य आषीष नेमा द्वारा योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं को विविध आसनों का अभ्यास कराया गया। 1 एम.पी.बटालियन एन.सी.सी. जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल विवेक बटारा के निर्देषानुसार जागरूकता रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय से रैली का आयोजन कर मेन रोड होते हुये मुषरान पार्क पर समापन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अपरान्ह देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव नासिक में दिये गये उद्बोधन का सीधा प्रसारण नेहरू युवा केन्द्र नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. अधिकारी मेजर डॉ. पराग नेमा एवं आभार एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आराधना दुबे द्वारा किया गया। सम्पूर्ण आयोजन में उपप्राचार्य डॉ. एस. एन. राव सहित विभागाध्यक्षों एवं स्टॉफ मेम्बर्स की विषेष उपस्थिति रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें