: मजदूर हड़ताल के राष्ट्रीय आव्हान पर गाडरवारा में किसान सभा ने किया प्रदर्शन,
Thu, Jul 10, 2025
मजदूर हड़ताल के राष्ट्रीय आव्हान पर गाडरवारा में किसान सभा ने किया प्रदर्शन,
9 जुलाई 2025 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आम हड़ताल का आह्वान किया था
अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा हड़ताल का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील इकाई गाडरवारा ने पलोटनगंज पर एक दिवसीय धरना देकर रैली निकालते हुए एसडीम महोदय जी कलावती व्याओरे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा किसान सभा के वरिष्ठ नेता साथी एन,एस पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मोदी सरकार लगातार किसान मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है आमजन को बर्बादी की ओर धकेल रही है सरकार लगातार कॉरपोरेट पूंजी पतियों के पक्ष में नीतियां बना रही है सरकारी उपकरमो को कोडियो के भाव बेचकर निजीकरण कर रही है जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ रहा है श्रम संहिता में संशोधन कर चार लेबर कोर्ट बना दिए गए हैं जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा 12 घंटे से 15 घंटे तक मजदूरों से निजी कंपनियां काम लेगीऔर जब चाहे तब नौकरी से निकाल सकती हैं निजी कंपनियों में एवं सरकारी कंपनियों में ठेका प्रथा लागू है गाडरवारा क्षेत्र में एनटीपीसी का निर्माण हुआ है तभी से अभी तक ठेका प्रथा चल रही है ठेका प्रथा के माध्यम से मजदूरों से 14 से 15 घंटे काम लिए जा रहे हैं हमारे मजदूर ने कई कुर्बानी देकर 34 श्रम संस्थाओं का निर्माण किया था जिन्हें खत्म कर चार संहिता कोड बिल बना रहे हैं इस हड़ताल में मध्य प्रदेश किसान सभा मांग करती है कि चार लेबर कोर्ट को रद्द करो ठेका प्रथा बंद करो नई शिक्षा नीति एवं संप्रदायिकता पर रोक लगाओ न्यूनतम वेतन ₹26000 करो स्कीम वर्कर्स को पक्का करो स्कीमों में सभी सामाजिक लाभ दो। C2 + 50 के आधार पर एम एस पी समर्थन मूल घोषित करो एम एस पी गारंटी कानून बनाओदेवेंद्र वर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस हड़ताल के समर्थन में स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीम महोदय जी को स्थानीय मांगो को लेकर दूसरा ज्ञापन सोपा गया और मांग की गई की नरसिंहपुर जिले में लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाएं हत्याएं चोरी जुआ सट्टा नकली बीज और नरसिंहपुर जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है बिजली कंपनियों द्वारा किसानों के कृषि मोटर के पंप के लोड मनवाने तरीके से बड़ा जा रहे हैं दूसरी तरफ किसानों को उत्पादन का लाभ देने से वंचित किया जा रहा है ,रेत माफिया द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क को ओवरलोड डंपरों द्वारा पूरी तरह से खराब कर दी गई है गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण गांव के लोगों को एवं स्कूली को बच्चों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी हो रही है कुछ दिन पहले ग्राम सहावन के ग्रामीणों ने रोड को लेकर विज्ञप्ति जारी की थी जिस पर शासन प्रशासन ने अभी तक किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया है हम मांग करते हैं कि किसानों के कृषि मोटर पंप पुनः जांच कर बिल यथावत किए जाएं दलित आदिवासियों पर हमलो पर रोक लगाई जाए मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भर जाए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क पर ओवरलोड डंपरों की रोक लगाई जाए डंपरों द्वारा टूटी हुई सड़कों को तत्काल बनाई जाए रवि की फसल मूंग खरीदी एवं सलाट बुक तत्काल चालू किए जाएं एवं साली चौका बेहर हाउस में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराए जाएं और किसानों को खड़े रहने के लिए तीन सेट शौचालय पीने का पानी की व्यवस्था की जाए केसला से जनकपुर रोड को तत्काल सुधार किया जाए पौडी से रेहम तक सड़क निर्माण बैरागढ़ से रेहमा तक सड़क निर्माण किए जाएं रेशम केंद्र बसुरिया मुख्य सड़क से बेलखेड़ी तक डामलीकरण और बारछी से पलेरा का मुख्य सड़क तक निर्माण किया जाए साली चौका से अमाडा रोड पुनः बनाया जाए साली चौका से पचमा प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत किए जाएं घुटगों से पचमा भटरा बरछी होते हुए मुख्य सड़क तक निर्माण किया जाए किसानों के खेत तक पहुंचाने के लिए सभी शासकीय गोहा का सड़क निर्माण किया जाए साली चौका नगर परिषद एवं क्षेत्र में नल जल योजना द्वारा खोदी गई सड़क को तत्काल मरम्मत किए जाएं साली चौका में कॉलेज बिल्डिंग शीघ्र बनाई जाए क्षेत्र के सोयाबीन किसानों को मुआवजा दिए जाएं एवं नकली बीज कंपनियों के ऊपर कार्रवाई की जाए आवास योजना के शेष सभी हितग्राहियों को आवास दिए जाएं इन तमाम मुद्दों को लेकर उपस्थित साथी अखिल भारतीय किसान सभा तहसील गाडरवारा के महासचिव करण सिंह अहिरवार उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा नरेंद्र वर्मा वरिष्ठ साथी एन एस पटेल राजेंद्र राजपूत नरेश श्रीवास्तव भुवन जाटव यदुराज वर्मा वर्मा नन्हेंलाल वर्मा राम सिंह वर्मा भैरो सिंह विश्वकर्मा कालूराम वर्मा विश्राम वर्मा कोषाध्यक्ष लाल साहब वर्मा दारा सिंह मेहरा एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।
: तीन दिवसीय धेनु रक्षा व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव का ओंकारेश्वर में शुभारंभ
Thu, Jul 10, 2025
तीन दिवसीय धेनु रक्षा व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव का ओंकारेश्वर में शुभारंभ
ओंकारेश्वर/10 जुलाई, 31 भगवान ओंकारेश्वर महादेव एवं ममलेश्वर महादेव की पावन सन्निधि एवं मां नर्मदा जी की पावन साक्षी में 31वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती गोमाता की पूजन से व्यास पूर्णिमा के पूर्व दिवस आषाढ़ शुक्ला चतुर्दशी से तीन दिवसीय धेनु रक्षा व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव का गोपाल परिवार संघ के हजारों गो प्रेमियों की उपस्तिथि के साथ शुभारंभ हुआ ।महामहोत्सव के प्रथम दिवस की गो कृपा कथा में पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती ने बताया कि हम यात्री बन कर इस संसार में आएं है , लेकिन हम रास्ता भटक कर इस संसार में उलझ रहे है । हम लोगों को कन्हैया ने धरती पर गौसेवा के लिए भेजा है। अपने आप जीवन का एक एक क्षण ऐसा कर गुजरने के लिए है जिससे संसार तो सुंदर लगे ही लेकिन उससे भी बढ़िया संसार बनाने वाला लगे। संसार के किसी व्यक्ति से कोई उम्मीद कर रहे है तो वह कभी पूरी नहीं हो सकती। भौतिक आंखों से जो भी हमे नजर आता है उससे दुख के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलेगा। यही वास्तव में सुख चाहिए तो हमें गोमाता की शरण में जाना चाहिए। प्रभु से मिलन का साधन सिर्फ गोमाता ही है। गोमाता से देरी ओर दूरी दोनों नहीं होनी चाहिए। आज से ही हमे प्रभु ने जो सामर्थ्य दिया है उसके अनुरूप गौसेवा प्रारंभ कर देनी चाहिए। 24 घंटे में से 4 घंटे यदि हमने पूरी आत्मीयता से गौसेवा में लगा दिया तो वह सब कुछ हमे प्राप्त हो सकता है जो हम चाहते है। सन 2025 से 2030 के मध्य भगवान को प्राप्त करने का बहुत सही समय है। यह सही क्यों है क्यों कि इस समय लाखों गोमाताएं सड़कों पर है। हम चाहे तो कई गौमाताओं की सेवा कर सकते है। यदि कोई भगवान की भक्ति करते हो और कोई पूरे मनोभाव से गौसेवा करते हो तो निश्चित भगवान की कृपा उस पर पहले होगी जो गौसेवा में लगा है। यह स्वर्णिम समय गो सेवा करने का ओर भगवान को प्राप्त करने का।महोत्सव में रात्रि में भजन संध्या एवं श्री जीवन सूत्र पर पूज्य स्वामी जी ने 36 वें दिवस का प्रवचन दिया ।महामहोत्सव के द्वितीय दिवस पर ब्रह्ममुहूर्त से पूज्य गुरुदेव भगवान ब्रह्मलीन स्वामी राम ज्ञान तीर्थ जी महाराज की चरण पादुका के साथ द्वितीय दिवस का शुभारंभ हुआ ।तृतीय दिवस पर प्रातः 08 बजे से सायंकाल 04 बजे तक गोपाल परिवार संघ के माध्यम से युवाओं में कार्य करने वाले ग्वाल सेवा संघ एवं मातृशक्ति के माध्यम से कार्य करने वाले धेनु शक्ति संघ का शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें देशभर से हजारों युवा एवं मातृशक्ति भाग लेंगे ।
: सरस्वती शिशु मंदिर चीचली में मनाया गुरूपूर्णिमा उत्सव
Thu, Jul 10, 2025
सरस्वती शिशु मंदिर चीचली में मनाया गुरूपूर्णिमा उत्सव
आज गुरूपूर्णिमा व्यास पूर्णिमा के सुअवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर चीचली में गुरूपूर्णिमा विद्यालय के पूर्व आचार्य नगेन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य ,विद्यालय के व्यवस्थापक राजेश पैगवार की अध्यक्षता एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष पूनम पैगवार संस्था प्राचार्य विजय शर्मा के विशिष्ट अतिथ्य में संपन्न हुआ, आरम्भ में माँ सरस्वती माँ भारती का पूजन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ, पूजनोपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद विद्यालय के भैया वहिनों आचार्यो, दीदीयों के साथ मुख्य अतिथि नागेन्द्र त्रिपाठी, राजेश पैगवार विजय शर्मा ने गुरुपूर्णिमा के विषय में प्रकाश डाला। भैया/बहिन एवं समस्त आचार्यों को गुरूपूर्णिमा का महत्व को विस्तार से बताया गया। उपरांत श्री सहस्त्रबाहु शिक्षा समिति चीचली द्वारा समस्त मुख्य अतिथि के साथ सभी आचार्यों को सम्मान पूर्वक स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लतालक्ष्मी चौरसिया ने तथा आभार प्रदर्शन पं डालचंदशर्मा द्वारा किया, कार्यक्रम में बडी संख्या में भैया बहिन उपस्थित थे।