: नरसिंहपुर शहर में वाहनों की जाँच,नियम विरुद्ध वाहनों पर हुई कार्रवाई
Sat, Oct 14, 2023
नरसिंहपुर शहर में वाहनों की जाँच,नियम विरुद्ध वाहनों पर हुई कार्रवाईनरसिंहपुर 14 अक्टूबर 2023. राजस्व विभाग, पुलिस विभाग ,जिला परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस द्वारा नरसिंहपुर नगर में वाहनों की जाँच कर उनसे हूटर्स, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं नाम पट्टिकाओं को हटाया गया। इसमे 12 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12500 का समन शुल्क वसूल किया गया। अक्टूबर माह में अभी तक नियम विरुद्ध वाहनों से 2 लाख 35 हज़ार रुपये का समन शुल्क वसूली की गई।
: गाडरवारा, पूर्व विधायक नगीन कोचर ७३ वीं जयंती मनाई गई
Sat, Oct 14, 2023
पुर्व विधायक नगीन कोचर ७३ वीं जयंती मनाई गईगाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र से १९७७ से १९९० तक तक विधायक रहे नगीन कोचर की त्रेहत्तर वी जयंती स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर ने के सदस्यों, आचार्य और भैय्या वहिनो आदि ने कोचर रिसोट में स्थापित मूर्ति व तैलचित्र पर पुष्प माला, फूल अर्पित कर मनाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वनाथ मोलासरिया, देवकिशन सोनी, रूपा कोचर श्री मती सीमा कोचर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री कोचर को सर्वतोमुखी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए अनेक संस्मरण सुनाये तथा नगीन भाई के व्दारा सरस्वती शिशु मंदिर के लिए किये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए के लिए सराहना की गई । इस अवसर पर श्रीमती शशि कोचर पत्नी नगीन कोचर, सहित अन्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय थी। इस अवसर पर सभी बच्चों व उपस्थित जनो को मिष्ठान भी वितरित किया गया तो वहीं दूसरी ओर शिशु मंदिर के भैय्या बहिनों व आचार्यों को कोचर परिवार की ओर से उपहार भेंट किए गए , ज्ञान कोचर ने सभी को धन्यवाद आभार प्रकट किया ।
: बनवारी में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Sat, Oct 14, 2023
बनवारी में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीगाडरवारा। बीते शनिवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनवारी के शासकीय उ मा विद्यालय के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियो के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकालकर चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य आनंद चौकसे के निर्देशन में निकाली गई रेकी ग्राम के मार्गो से भ्रमण करती हुई वापिस विद्यालय में जाकर समाप्त हुई। रैली में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी माध्यमिक शिक्षक हल्केवीर पटैल मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगवाकर प्रोत्साहित कर रहे थे । रैली में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा सभी लगा रहे थे। रैली में समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।