: गाडरवारा, प्रशासन की टीम द्वारा वाहनों का चैकिंग अभियान जारी
Fri, Oct 13, 2023
प्रशासन की टीम द्वारा वाहनों का चैकिंग अभियान जारीगाडरवारा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चुनाव में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से ही प्रशासन लगातार उंसके पालन हेतु सक्रिय है। क्षेत्र में लगातार वाहनों की आवाजाही पर भी नजरे गठित दलों द्वारा रखी जा रही है। नगर सहित गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की टीम के सहयोग से जगह जगह वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहनों की सघन तलाशी ली जाती है एवं ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहनों से संबंधित कागजों से जुड़ी जानकारी ली जाती है। अभियान के संदर्भ में एसडीएम कलावती ब्यारे ने बताया कि वाहनों के माध्यम से नकदी, शराब एवं अन्य अनुचित सामग्री का परिवहन रोकने हेतु वाहनों की चेकिंग की जाती है। दिनो दिन इस कार्य मे तेजी लाई जाएगी। इस कार्य मे तहसीलदार आकाश दहारे,सुश्री प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन , एसडीओपी रत्नेश मिश्रा, नगर थाना प्रभारी विक्रम रजक सहित गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के थाना प्रभारियों का सहयोग निरंतर मिल रहा है।
: नरसिंहपुर, राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जाँच
Fri, Oct 13, 2023
राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जाँच
नरसिंहपुर ।
आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही जिले में एक साथ राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सभी निजी छोटे, बड़े और सभी व्यवसायिक वाहनों से सर्च लाइट व हूटर सायरन आदि निकलवाये। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इसी क्रम में नेशनल हाईवे नरसिंहपुर, गाडरवारा शहर, नेशनल हाईवे करेली, खैरी चैक प्वाइंट में जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र शर्मा, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सभी निजी छोटे- बड़े और सभी व्यवसायिक वाहनों से सर्च लाइट, नियम विरूद्ध नंबर प्लेट, नाम पट्टिका व हूटर सायरन आदि निकलवाये। साथ ही चालानी कार्यवाही भी गई।
: गाडरवारा, कृषि उपज मंडी गाडरवारा की अव्यवस्थाओं में नहीं हुआ सुधार
Fri, Oct 13, 2023
कृषि उपज मंडी गाडरवारा की अव्यवस्थाओं में नहीं हुआ सुधारगाडरवारा।कृषि उपज मंडी गाडरवारा में व्याप्त अराजकता से क्षेत्र के किसान बहुत परेशान है जिसकी शिकायत भी सुनने वरिष्ठ अधिकारी भी तैयार नहीं है। क्षेत्र के किसान बार-बार कृषि उपज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार को लेकर गुहार लगा चुके है लेकिन प्रशासन में बैठे अधिकारियों द्वारा दोषी लोगों को आज तक दंडित नहीं किया गया है जिससे मातहत कर्मचारियों द्वारा मंडी के कार्यों में कोई सुधार नहीं किया गया है। किसानों ने बताया की उनको फसल बेचने के बाद संबंधित फर्मों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जाता है।अनाज की हम्मालों द्वारा चोरी , मवेशियों की मंडी में घमाचौकड़ी आम बात है।क्षेत्र के किसानों ने मंडी में व्याप्त अनियमितताओं में शीघ्र सुधार की मांग करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।