: मतदाता जागरूकता रैली निकाली
Wed, Oct 11, 2023
मतदाता जागरूकता रैली निकालीगाडरवारा। सालीचौका में शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकली । रैली में शाला के समस्त स्टाफ्, सी एम ओ और नगर परिषद के सदस्य शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओ ने शामिल होकर लोगो को मतदाता करने का संदेश दिया।
: सांईखेड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च
Wed, Oct 11, 2023
साईंखेड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्चगाडरवारा। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में साईंखेड़ा में नगर के मार्गो से एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला । फ्लैग मार्च उपरांत आयोजित बैठक में एसडीएम श्रीमती ब्यारे द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है ऐसे में सभी राजनैतिक दल एवं नागरिक आदर्श आचार संहिता का पालन करें । इस अवसर पर सीएमओ ,अधिकारी गण एवं पुलिस विभाग की टीम फ्लैग मार्च में शामिल रही ।
: गाडरवारा, तहसील कार्यालय में सेक्टर सुपरवाइजरो की बैठक आयोजित
Wed, Oct 11, 2023
तहसील कार्यालय में सेक्टर सुपरवाइजरो की बैठक आयोजितगाडरवारा। आज स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के संदर्भ में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं सुपरवाईजरो की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लग चुकी है। सभी सेक्टर व सुपवाइजर अपने अपने मतदान केंद्रों वाले क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से कराएं। इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कही पर भी आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन न हो पाए।क्षेत्र में स्वीप प्लान की गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रहे एवं मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें । एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने कहा कि मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं रहें इस बात को ध्यान रखकर आप सभी बीएलओ से समन्वय बनाकर कार्य करें। मतदान केंद्रों से 80 वर्ष से अधिक की आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं के जानकारी का संकलन भी शुरू करें।। सभी कर्मचारी स्वयं भी आदर्श आचरण संहिता का पालन करें । बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, आकाश दहारे, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन सहित सभी सेक्टर- सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।