: गाडरवारा की बेटी कृष्णा चौधरी ने मिस एमपी का खिताब जीतकर गाडरवारा का नाम रोशन किया
Tue, Oct 10, 2023
इंदौर में हुई मिस एमपी कंपटीशन में गाडरवारा की बेटी कृष्णा चौधरी ने मिस एमपी का खिताब जीतकर गाडरवारा का नाम रोशन किया । ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 2022 में कृष्णा ने मिस मालवा का खिताब जीतकर नगर का नाम रोशन किया था इंदौर में हुई मिस एमपी को ऑर्गेनाइजर डॉक्टर जानवी ने किया था कृष्णा चौधरी गाडरवारा के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी सुजीत चौधरी की पुत्री है इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। मिस m.p शो जीतने के बाद उन्नति सिंह इंटरनेशनल फैशन शो जयपुर के लिए रवाना हुई जयपुर के फैशन शो को कोरियोग्राफर अभिजीत सिंह जी करेंगे।
: नरसिंहपुर, शासकीय/अशासकीय संपत्तियों के विरूपण को रोकने के लिए सुरक्षा दस्ता
Tue, Oct 10, 2023
शासकीय/ अशासकीय संपत्तियों के विरूपण को रोकने के लिए सुरक्षा दस्ता
नरसिंपहुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन- 2023 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। जिले में राजनैतिक पार्टियों तथा व्यक्तियों द्वारा जुलूस, जनसंपर्क, आम सभायें इत्यादि राजनैतिक गतिविधियां प्रारंभ हो रही हैं। शासकीय परिसम्पतियों को नारे, पम्पलेट एवं झण्डे आदि लगाकर विरूपित करने का प्रयास किया जा सकता है। विभिन्न व्यक्तियों / राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय/ अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाने की संभावना है, जिससे शासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। इस प्रवृति पर रोक लगाने के उद्देश्य से शासन द्वारा मप्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 पारित किया गया है। अधिनियम की धारा 3 में यह स्पष्ट प्रावधान है कि कोई भी जो संपत्ति के स्वामी की लिखित अनुमति के बिना सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी संपत्ति को स्याही, खड़िया, रंग या किसी अन्य पदार्थ से लिखकर या चिन्हित करके, उसे विरूपित करेगा वह जुर्माने से, जो एक हजार रूपये तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा। उक्त अधिनियम की धारा 4 के अनुसार इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय कोई भी अपराध संज्ञेय होगा।मप्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 5 के अंतर्गत चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों आदि द्वारा उपरोक्तानुसार शासकीय/ अशासकीय संपत्तियों के विरूपण को रोकने के लिए जिले के प्रत्येक थाने में लोक संपति सुरक्षा दस्ता बनाने के लिए जिले के समस्त विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर को आदेशित किया गया है।इस दस्ते में सम्बंधित नगरपालिका परिषद नगर परिषद/ जनपद पंचायत के पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। यह लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता सम्बंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर के सीधे नियंत्रण में कार्य करेगा। इस दस्ते को सहयोग देने के लिये और स्थल पर जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाने के एक सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस तहसील मुख्यालय के पटवारी को नियुक्त किया जाये। इस दस्ते को एक वाहन भी उपलब्ध कराया जाये, जिस पर लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता का बैनर लगा होना चाहिए। नगरपालिका क्षेत्रों में सम्बंधित नगरपालिका द्वारा तथा उससे भिन्न क्षेत्रों में सम्बंधित जनपद पंचायत द्वारा इस दस्ते को लोक संपत्ति को विरूपण से बचाने के लिये सभी आवश्यक सामग्री जैसे गेरू, चूना, कूची, बांस एवं सीढ़ी आदि उपलब्ध कराई जाये। यह लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता, निर्वाचन की समाप्ति तक सम्बंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर के सीधे नियंत्रण में अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करते हुए लोक संपत्तियों को विरूपित होने से रोकेगा।यदि किसी व्यक्ति/ अभ्यर्थी द्वारा किसी निजी संपत्ति को बिना उसके स्वामी की लिखित सहमति के विरूपित किया जाता है, तो निजी संपत्ति के स्वामी द्वारा संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता निजी संपत्ति को विरूपित होने से बचाने की कार्यवाही करेगा एवं सम्बंधित थाना प्रभारी को प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर विधिवत् जांच कर सक्षम न्यायालय में कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रस्तुत करेगें ।समस्त थाना प्रभारी लोक संपत्ति विरूपण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को एक पंजी में पंजीबद्ध करेंगे। शिकायतों के सही पाये जाने पर लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ते को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करेंगे। सम्बंधित थाना प्रभारी इस संबंध में की गयी कार्यवाही का प्रतिवेदन उनके क्षेत्र से सम्बंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के समक्ष प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे, जो समीक्षा उपरान्त संकलित जानकारी अपर जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर को भेजना सुनिश्चित करेंगे।उक्त कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार संपादित करना सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 संपन्न होने तक प्रभावशील रहेगा।
: जबलपुर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैग मार्च
Tue, Oct 10, 2023
निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान हेतु कलेक्टर, एस पी, नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैग मार्चचुनावी प्रक्रिया में अशांति का वातावरण निर्मित करने वालों पर की जायेगी कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहीविधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 9-10-23 केा शाम 6-30 बजे कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री स्वपनिल वानखड़े (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया।फ्लेैग मार्च में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमति जयति सिंह (भा.प्र.से.), अपर कलेक्टर श्रीमति मिशा सिंह (भा.प्र.से.) , अपर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीणा (भा.प्र.से.), अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गौण, एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, तथा एस.डी.एम. अधारताल श्री अनुराग सिंह, एस.डी.एम. रांझी श्री कुलदीप पाराशर, एस.डी.एम. गोखपुर श्री पंकज मिश्रा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश ंिसह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, तथा समस्त थाना प्रभारी शहर थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक श्री जे.पी. आर्य विशेष सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहे ।फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बडी ओमती चौक, करंमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, लार्डगंज थाने के सामने से होते हुये बडा फुहारा, कमानिया, कोतवाली थाने के सामने से राजा रसगुल्ला, मिलौनीगंज, घोडानक्कास, अनवरगंज, बड़ी खेरमाई, भानतलैया, प्रेमसागर, शीतलामाई, कांचघर चौक, नारायण चौक, झामनदास चौक, चुंगी चौकी, सतपुला, व्हीकल मोड, शोभापुर, मडई, बिलपुुरा, सुभाष नगर, झंडाचौक, बडा पत्थर, गांधी चौक, मानेगांव तालाब, मुखर्जी चौक, सेंट ग्रेबियल स्कूल, मस्ताना चौक, मोनी तिराहा, व्हीकल मोड, शोभापुर फाटक, मिल्क स्कीम, अधारताल तिराहा, रद्दी चौकी, सिंधी कैंप, भानतलैया, घमापुर चौक बाये मुडकर बेलबाग तिराहा से बाये मुडकर छोटी ओमती चौक, भरतीपुर, होते हुये बडी अेामती, घंटाघर तक फ्लैग मार्च करते हुये कन्ट्रोलरूम में फ्लैग मार्च का समापन हुआ।इसी प्रकार एस.डी.ओ.पी. सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री लोकेश डाबर तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा द्वारा अपने अनुभाग के थानों में फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च में अनुभाग के थाना प्रभारी एवं बल मौजूद था।पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान कराने के साथ साथ चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।चुनावी प्रक्रिया के दौरान असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया अथवा किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी।