Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, तहसील कार्यालय में सेक्टर सुपरवाइजरो की बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Oct 11, 2023
तहसील कार्यालय में सेक्टर सुपरवाइजरो की बैठक आयोजित गाडरवारा। आज स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के संदर्भ में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं सुपरवाईजरो की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लग चुकी है। सभी सेक्टर व सुपवाइजर अपने अपने मतदान केंद्रों वाले क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से कराएं। इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कही पर भी आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन न हो पाए।क्षेत्र में स्वीप प्लान की गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रहे एवं मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें । एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने कहा कि मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं रहें इस बात को ध्यान रखकर आप सभी बीएलओ से समन्वय बनाकर कार्य करें। मतदान केंद्रों से 80 वर्ष से अधिक की आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं के जानकारी का संकलन भी शुरू करें।। सभी कर्मचारी स्वयं भी आदर्श आचरण संहिता का पालन करें । बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, आकाश दहारे, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन सहित सभी सेक्टर- सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें