नरसिंहपुर,शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। • बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख
admin
Mon, Sep 14, 2026
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
• थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर अभिरक्षा में।
• आरोपियों से पूछताछ में 07 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा।
• आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
• बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख।

जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही घटित चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।
गठित पुलिस टीमों द्वारा आदतन चोरों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है।
*शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में:* थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता तथा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ प्रभावी रात्रि गश्त की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष एवं टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज को अभिरक्षा में लिया गया।
*नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा, करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद :* पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए 2 संदिग्धों से प्रारंभिक पूछताछ में उनके द्वारा जिले के थाना स्टेशनगंज अंतर्गत 5 चोरी एवं थाना करेली तथा गाडरवारा अंतर्गत 1-1 मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख कीमत की चोरी की गई कुल 11 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* शातिर मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज श्री सौरभ पटेल, उनि. राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना