: गाडरवारा, 927 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
Sun, Oct 8, 2023
927 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 927 वें सप्ताह का पौधारोपण एन.पी.एस. स्कूल के पीछे स्थित नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमे जे एस कौरव जी, श्रीमती पुष्पा जी सोनी, अजय जी गुप्ता, श्रीमती सीमा जी कौरव, श्रीमती सोनम व्यास ,विनोद जी गुर्जर, चिरंजीव सुयोग साहू ,चिरंजीवअनय नेमा, चिरंजीव चित्रार्थ डागा,श्रीमती पूजा सोनी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं साथ कदम संस्था द्वारा लगाये गये पोधे जौ व्रक्ष वन गये उन्हे विकास के नाम पर नगर मे वेतहासा काटा जा रहा है इस सभी लोगो ने चिंता जाहिर की।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही।
: नरसिंहपुर ,शांति समिति की बैठक संपन्न
Sat, Oct 7, 2023
शांति समिति की बैठक संपन्न
15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र एवं 24 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार ज़िले में शांतिपूर्वक मनाये जाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन नरसिंह भवन कलेक्ट्रेट में हुआ।बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान डीजे का संचालन अपर कलेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अनुमति के उपरांत ही किया जा सकेंगा। पंडालों में वाद्ययंत्र/लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गयी गाईडलाइन का पालन किया जाना आवश्यक होगा एवं नियमानुसार अनुमति लिए जाने के उपरांत ही निर्धारित गति से लाउड स्पीकर बजाये जाये। दुर्गा प्रतिमाएं सिर्फ मिट्टी की ही हो, पी.ओ.पी. की मूर्ति बाजार में बिक्री न की जावे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। नये स्थान पर प्रतिमायें स्थापित न की जाये पूर्व से जहां रखी जाती है वही रखा जाये। दुर्गा पंडालों हेतु विद्युत विभाग से विधिवत अनुमति लेकर कनेक्शन लिया जाये।दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर नर्मदा तटों/विसर्जन के स्थानों पर तैराक दलों की ड्यूटी लगायी जाये। पूर्व वर्ष की भांति नर्मदा तटों/निर्धारित स्थानों पर बनाये गये कुंडों में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाये।जिले में स्थित नर्मदा नदी के तटों/नदियों/तालाबों के किनारों पर बनाये गये कुंडों पर एम्बूलेंस मय डॉक्टर एवं आवश्यक उपचार सामग्री के साथ उपस्थित हो। प्रतिमाओं का विसर्जन 2 दिन में कराने का प्रयास करें। थाना स्तर पर समस्त मण्डल प्रमुखों की बैठक बुलवाया जाये। दुर्गा उत्सव/विसर्जन जुलूस के दौरान चल रहे अखाड़ों आदि में आग्नेय शस्त्र एवं धारदार हथियारों को लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा।पंडालों में सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियॉं रखी जाये, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके।दशहरा के अवसर रावण दहन का स्थान एसडीओपी एवं एसडीएम की सहमति अनुसार निर्धारित करेंगे।इस हेतु समस्त अनुभाग में शांति समिति की बैठक आयोजित करवा ली जाये।
: सड़क पर बने खुले चैंबर दुर्घटनाओं को दे रहे बुलावा,
Sat, Oct 7, 2023
सड़क पर बने खुले चैंबर की मंजिल यमलोक तकगाडरवारा। कहते है अकाल मृत्यु पर किसी का बस नही चलता बस वह तो निमित्त लेके आती है। एसे ही निमित्त के द्वार गाडरवारा में कई वार्डों में खुले हुए है जिनकी यमराज से सीधी सेटिंग है। यह सेटिंग स्थानीय राजीव वार्ड की एमपीईबी कॉलोनी तथा जगदीश वार्ड एवं अन्य कई वार्डो में देखने को मिल रही है । जहां छोटी नाली से लेके नालों में एसे मौत के सौदागर बने खुले चैंबर मिल जायेगे। ऐसा ही एक खुला चेंबर मेन रोड के रास्ता में है जो सीधा हाइवे को जोड़ता है। वैसे मेन रोड पर नाला बने महीनों बीत गए पर यह खुला चेंबर का स्थान अभी तक खाली पड़ा हुआ है। आपको बता दे यह मेन रोड सड़क जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में कालेज और स्कूल जाने वाले विद्यार्थी बच्चों का आवागम होता है। बाबजूद इसके इस नाली का निमार्ण विगत महीनों पूर्व हो चुका है बनने के बाद ठेकेदार द्वारा पक्के करने के लिए डाली गई मिट्टी को भी हटाया नही गया है। इस नाली पर नगर पालिका के इंजीनियर की कार्यकुशलता को देखिए कि जो उन्होंने इस मेन रोड की नाली पर बीच में ही चेंबर प्वाइंट निकलवाया है। जबकि सड़क के दूसरी ओर से घाटी से आवागमन होता है उसके अंतिम छोर पर ही यह चेंबर प्वाइंट निकला है। जिसे महीनों पूर्व नाला बनने के बाद भी खुला छोड़ा गया है। नही ही कोई बोर्ड लगाया गया है। जो सरासर नियमों को ठेंगा दिखा रहा है। शायद नगर पालिका को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। और यह चेंबर इतना खतरनाक है की अगर कोई अचानक घाटी से उतारते समय देख न पाए तो वह नगर पालिका के चलते मौत के मुंह में समा जाएगा।वही वार्ड में कई स्थानों पर महीनों और सालों से चेंबर लगे ही नही है। अब ईश्वर ही मालिक है जिसके कारण मौत के कुएं से रोज बचकर वार्ड वासी सहित स्कूल- कालेज के बच्चे निकल जा रहे है।