Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

: नरसिंहपुर ,शांति समिति की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Sat, Oct 7, 2023
शांति समिति की बैठक संपन्न 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र एवं 24 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार ज़िले में शांतिपूर्वक मनाये जाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन नरसिंह भवन कलेक्ट्रेट में हुआ।बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान डीजे का संचालन अपर कलेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अनुमति के उपरांत ही किया जा सकेंगा। पंडालों में वाद्ययंत्र/लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गयी गाईडलाइन का पालन किया जाना आवश्यक होगा एवं नियमानुसार अनुमति लिए जाने के उपरांत ही निर्धारित गति से लाउड स्पीकर बजाये जाये। दुर्गा प्रतिमाएं सिर्फ मिट्टी की ही हो, पी.ओ.पी. की मूर्ति बाजार में बिक्री न की जावे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। नये स्थान पर प्रतिमायें स्‍थापित न की जाये पूर्व से जहां रखी जाती है वही रखा जाये। दुर्गा पंडालों हेतु विद्युत विभाग से विधिवत अनुमति लेकर कनेक्शन लिया जाये। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर नर्मदा तटों/विसर्जन के स्थानों पर तैराक दलों की ड्यूटी लगायी जाये। पूर्व वर्ष की भांति नर्मदा तटों/निर्धारित स्थानों पर बनाये गये कुंडों में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाये।जिले में स्थित नर्मदा नदी के तटों/नदियों/तालाबों के किनारों पर बनाये गये कुंडों पर एम्बूलेंस मय डॉक्टर एवं आवश्यक उपचार सामग्री के साथ उपस्थित हो। प्रतिमाओं का विसर्जन 2 दिन में कराने का प्रयास करें। थाना स्तर पर समस्‍त मण्डल प्रमुखों की बैठक बुलवाया जाये। दुर्गा उत्सव/विसर्जन जुलूस के दौरान चल रहे अखाड़ों आदि में आग्‍नेय शस्‍त्र एवं धारदार हथियारों को लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा।पंडालों में सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियॉं रखी जाये, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके।दशहरा के अवसर रावण दहन का स्थान एसडीओपी एवं एसडीएम की सहमति अनुसार निर्धारित करेंगे।इस हेतु समस्त अनुभाग में शांति समिति की बैठक आयोजित करवा ली जाये।

Tags :

जरूरी खबरें