: शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण आयोजित
Sat, Sep 16, 2023
शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन एवं पलोहाबड़ा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु तैयार किए गए प्रशस्त मोबाइल एप्प के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं वंदना से किया गया। प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की भी पढ़ाई अन्य बच्चों की भांति हो एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। ऐसे दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु प्रशस्त एप्प तैयार किया गया है जिसके माध्यम से शिक्षक अपनी शाला के दिव्यांग बच्चों का चिन्हाकन करे। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि वर्तमान समय मे हम लोगो के समक्ष मीन्स कम मैरिट परीक्षा, स्टेट अचीवमेंट सर्वे, अर्धवार्षिक परीक्षा सहित अनेक चुनोतियाँ है जिनका सामना हमें करना है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर बीएसी योगेन्द्र झारिया, सीएसी प्रशांत राय एवं प्रभात रूसिया ने शिक्षको को 21 प्रकार की दिव्यांगता को विस्तारपूर्वक बताते हुए दिव्यांग छात्र छात्राओं को मिलने वाले लाभ एवं प्रशस्त एप्प में रजिस्ट्रेशन व उस पर कार्य करने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में सीएसी बनवारी लाल नागवंशी, अपसार खान, आजाद कौरव, विश्वसनेही साहू, मधुसूदन पटैल, महेंद्र कौरव,संतोष कौरव, राहुल कोरी, नारायण पटैल, रामेश्वर कहार, रेखा शर्मा, पुष्पा कोरी, विजयश्री राय, ऋचा गुप्ता, भागवती मेहरा, अंजुलता नेमा, वर्षा सकवार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
: अल्ट्राटेक सीमेंट विक्रेता सुरेश राठी लंदन सेमिनार में पुरस्कृत
Sat, Sep 16, 2023
अल्ट्राटेक सीमेंट विक्रेता सुरेश राठी लंदन सेमिनार में पुरस्कृतगाडरवारा । स्थानीय प्रतिष्ठित सीमेंट - लोहा व्यवसायी शिव एंड कम्पनी के सुरेश राठी . श्रीमती शोभा राठी को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने सीमेंट विक्रय की रिकॉर्ड विक्रय पर चेम्पीयन आफ चेम्पीयन पुरस्कार अवार्ड टाप टेन कैटेगरी के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रबंधक के सी झंवर, मुख्य व्यवसायिक अधिकारी विवेक अग्रवाल, नेशनल प्रमुख माचाराव, क्षेत्रीय प्रमुख विवेक जैन, महाकौशल रीजनल अधिकारी अनिल लछवानी के कर कमलों से सीमेंट कंपनी के व्यवसायीयो के सात समुन्दर पार लंदन में आयोजित कंपनी के व्यवसायीयो के सात दिवसीय बृहद सेमिनार में दिया गया ।
उल्लेखनीय है कि इस सेमिनार में तीन सौ पचास विक्रेता दम्पति शामिल हुए ,कंपनी के व्दारा समय समय पर देश और विदेशों में इस तरह के व्यापार वृद्धि, नयी तकनीकी व सीमेंट गुणवत्ता में सुधार के बारे में जानकारी देते हुए अपने प्रतिनिधियों को दर्शनीय, मनोरंजक आदि स्थलों का परिभ्रमण कर उत्साहवर्धन करने का प्रयास किया जाता है । स्थानीय शिव एंड कम्पनी के सुरेश राठी, गणेश राठी, श्रीकांत , मनमोहन राठी जबलपुर महाकौशल क्षेत्र में सूझबूझ के साथ यशस्वी सेवाएं उपभोक्ता और कंपनी के लिए दे रही है ।विशिष्ट उपलब्धि और सम्मान के शुभचिंतकों, सामाजिक, व्यवसायिक क्षेत्रों के लोगों ने राठी परिवार को बधाईयाँ दी है ।
: गांधीग्राम, मुक्तिधाम नही चबूतरे में पन्नी ढांककर किया अंतिम संस्कार।
Fri, Sep 15, 2023
ओम समद गांधीग्राम
मुक्तिधाम नही चबूतरे में पन्नी ढांककर किया अंतिम संस्कार
गांधीग्राम, बुढ़ागर...ग्राम पंचायत गांधीग्राम की अंतर्गत आने वाले रामपुर टोला गांव जिसकी आबादी लगभग 1000 है हाईवे के किनारे स्थित इस ग्राम मेंअंतिम संस्कार जैसे रिवाज को पूरा करने में शोकाकुल पक्ष एवम ग्रामीणों को कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है।उधर विकास का दम भरने वाली सरकार व उसके नुमाइंदे आज तक इन स्थानों पर टीन शेड की समस्या का हल नहीं निकाल पाए हैं। इसी कड़ी में ताजा उदाहरण के तौर पर ग्राम पंचायत गांधीग्राम के अंतर्गत आने वाली रामपुर टोला में एक ऐसा भी श्मशान घाट है जहां वर्षा के दौरान किसी मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए लोगाें को पन्नी,त्रिपाल आदि तानकर खड़े होना पड़ता है, तब जाकर ही कहीं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।महत्वपूर्ण पहलू तो यह है कि इस समस्या की ओर अब तक किसी का ध्यान क्यों नहीं गया। यह सवाल यहां हर किसी के मन में है। जब हर ग्राम पंचायत के अन्य श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य राज्य सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। तो यहां अनदेखी क्यों? यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर गांवों एवं कस्बों में शमशान भूमियों व शमशान घाटों की जमीनों के हालात बद से बदत्तर हैं। कहीं अतिक्रमणकारियों का जबरदस्त कब्जा है, तो कहीं पर शवों को जलाने के लिए टीन शेडों तक का नितांत अभाव है। या फिर श्मशान घाट तक आने जाने के लिए पूर्व निर्धारित रास्तों पर नियम विरुद्ध कब्जे है, जिन्हें हटाना मारपीट व लड़ाई झगडे को सीधा सीधा न्यौता देना है।। समस्या से पीड़ित कुछ लोगों द्वारा इस मामले को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन का ध्यानाकर्षित भी कराया गया है। ताकि आगे चलकर कोई समस्या ना हो।श्मशान घाट में बैठने की व्यवस्था तो दूर खड़े रहने के लिए धूप और बारिश के मौसम के चलते टीन शेड तक की सुविधा तक नहीं है, जिसके कारण शवों को जलाने के लिए ग्रामीणों को यहां खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक दुखदाई जान पड़ती है।कल गांधीग्राम ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले रामपुर टोला में मृतक देव को खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार कराना पड़ा।अर्थी को बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल का सहारा भी लोगों को लेना पड़ा. गांधीग्राम ग्राम पंचायत के रामपुर टोला में कल वंश गोपाल पिता लक्ष्मी प्रसाद केवट उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई थी, बीती रात से हो रही बारिश के चलते दाह-संस्कार का संकट सामने खड़ा हो गया. परिजनों ने त्रिपाल मंगवाकर अंतिम क्रिया की तैयारी की. अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने पन्नी के सहारे चिता की लकड़ियों को गीली होने से बचाया साथ ही चलती बारिश के कारण खुद ही उसी पन्नी की छत के नीचे खड़े रहे।को अंतिम संस्कार हेतु श्मशान घाट ले जाना था लेकिन उस दिन सुबह से रिमझिम बरसात हो रही थी ग्रामीण बरसात कम होने का भी इंतजार करते रहे। बरसात रूकने या कम बरसने पर शव को ग्रामीणों की सहायता से श्मशान घाट भी ले जाया गया। लेकिन जैसे ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अग्नि दी गई उसके कुछ देर बाद ही बरसात का दौर फिर से शुरू हो गया। बारीश शुरू होने से ग्रामीणों को शव जलाने के बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बरसात से बचने के लिए परिजनों और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को पन्नी,त्रिपाल का सहारा लेना पड़ा, श्मशान घाट में उपस्थित ग्रामीणों को बरसात के पानी से भीगने से बचने के लिए इधर-उधर पेड़ों तक की शरण लेनी पड़ी। जो की शासन प्रशासन ग्राम पंचायत के लिए बड़े शर्म की बात कही जा सकती है। क्योंकि यहां जीवन की अंतिम यात्रा के आखिरी पड़ाव पर भी मानव देह को सुविधाओं के अभाव से गुजरना पड़ा है। जो स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन व प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा करते हैं । रामपुर से करोड़ अरबो रुपए कमाने वाली पंचायत के द्वारा ऐसा दोहरा रवैया अपनाने से ग्रामीणों में बहुत रोष है,इन्होंने की मुक्तिधाम बनाने की मांग! सोनू केवट सूरज केवट द्वारका केवट सतीश चौरसिया राजकुमार पाल संतोष चक्रवर्ती दिलीप चौधरी पंडित ज्वाला प्रसाद दुबे नारायण सिंह ठाकुर आदि ने रामपुर में शीघ्र मुक्ति धाम बनाने की मांग की है!