: गाडरवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम सम्पन्न
Mon, Sep 11, 2023
गाडरवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम सम्पन्नगाडरवारा । संघ शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है, शाखा के शारीरिक, बौद्धिक, व्यायाम, खेल आदि विभिन्न कार्यक्रमों के व्दारा स्वयंसेवक के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है, इसी परिकल्पना को द्रष्टिगत रख संघ शताब्दी वर्ष और हिन्दू राष्ट्र के प्रथम उद्घोषक प्रेरणादायी संवाहक महाराज शिवाजी की तीन सौ पचास वीं जयंति कार्यक्रम के आयोजनों को ध्यान में रखकर नगर की समस्त शाखाओं का संगम कार्यक्रम उत्साहित वातावरण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर शाखा कार्यक्रमों के बाद महाकौशल प्रांत प्रचारक माननीय बृजकांतजी ने अपने बौद्धिक में स्वयंसेवकों को संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू स्वराज के जनक महाप्रतापी महाराज शिवाजी ने हिन्दू स्वराज की स्थापना के लिए किये गये सदप्रयासो, संघर्ष, और जनमन को संगठित करने के लिए दिए योगदान को बताते हुए. शिवाजी महाराज का तीन सौ पचास वा जन्मदिन लोकव्यापी तरीके से मनाये जाने का स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन किया । इस अवसर पर खंड कार्यवाह महेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर, जिला कार्यवाह प्रहलादजी, हरिप्रताप ममारजी, बंसत जोशी, प्रशांत जी जिला प्रचारक, पांचजन्य पत्रिका के प्रमुख श्री राय आदि प्रमुख दायित्ववान उपस्थित थे ।
: सांईखेड़ा,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
Sun, Sep 10, 2023
https://youtu.be/dzubokFfL1Y?si=yp7pzm13DS-U0bMdसाईंखेड़ा। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन - विदिशा सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन विदिशा - नरसिंहपुर में वृहद स्तर पर मई- 2023 से निरंतर जिले में बाल श्रम, बाल योन शोषण, बाल तस्करी और जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु VSWO नरसिंहपुर की टीम जिसमें DI- श्री गनेश प्रसाद कुशवाहा , CLR - कु. अंजू ठाकुर , VSP - सत्यपाल सिंह राजपूत और वालेंटियर्स पुष्पराज जी, कुंवर लाल जी, सपना तोमर , छोटेलाल धानक और अन्य सदस्यों द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों, गाँवों में प्रत्येक घर परिवारो के सदस्यों, स्कूल, महाविद्यालय , हॉट बाजार , शासकीय व प्राइवेट संस्थाओं आदि में जाकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं - पुरुषों को समाज में फैली बाल विवाह कुरीति के प्रति जागरूकता अभियान - रैलिया निकाल कर, प्रचार - प्रसार व शपथ ग्रहण करा कर समाज के प्रत्येक समुदाय को इस अभियान में शामिल करने का कार्य किया जा रहा है । जिससे समाज में फैली हुई बाल विवाह जैसी कुरीति को दूर किया जा सकता है ।
: सांईखेड़ा,छात्र-छात्राओं ने कृष्ण रूप में प्रस्तुतियां दी
Sun, Sep 10, 2023
सचिन जोशी सांईखेड़ा
छात्र-छात्राओं ने कृष्ण रूप में प्रस्तुतियां दी
साईंखेड़ा । नगर के के सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल में बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर पांचवी तक के छात्र-छात्राओं द्वारा कृष्ण रूप में प्रस्तुतियां दी गई रुक्मणी विवाह का लघुनाटिका के माध्यम से बड़ा रोचक प्रस्तुतीकरण किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्रों के अभिभावक उपस्थित हुए एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया संस्था के संचालक राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है और हमारी संस्था हमेशा संस्कृत एवं बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए अनेकों आयोजनों करती चली आ रही है कार्यक्रम में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की प्राचार्य महोदया सुनीता शर्मा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे कार्यक्रम में विशेष योगदान नर्सरी से लेकर पांचवी तक प्राइमरी के शिक्षक शिक्षकों का रहा।