: सालीचौका,नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में सीसी सडकों का किया भूमिपूजन
Sun, Jul 2, 2023
सालीचौका,नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में सीसी सडकों का किया भूमिपूजनसालीचौका,नरसिंहपुर। विगत दिवस वार्ड क्रमांक 3 में मेन रोड से उमेश पाली के घर तक 1,17000/+रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र राय एवं सांसद प्रतिनिधि श्रीराम नारायण बड़कुर द्वारा किया गया। वहीं नगर परिषद सालीचौका वार्ड क्रमांक 04 संदीप वर्मा से घनश्याम वर्मा के घर तक 1,48000/+रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया।साथ ही वार्ड क्रमांक 07 में हनुमान मंदिर से श्याम अटरोइया जी के घर तक 3,65000/+रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया।उक्त अवसर पर विधानसभा संयोजक राजीव राय ,सांसद प्रतिनिधि रामदयाल पटेल ,पार्षद सूरज राय ,गोलू गुप्ता ,योगेश पटेल ,उमेश पाली ,गिरीश सोनी प्रताप वर्मा, कोचर वर्मा, के साथ मीडिया प्रभारी विजय पटेल और समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।।।
: सालीचौका, चाय पर चर्चा उपरांतः मनीष राय के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना की सालीचौका में शुरुआत
Sun, Jul 2, 2023
चाय पर चर्चा उपरांतः मनीष राय के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना की सालीचौका में शुरुआतसालीचौका नरसिंहपुर गत दिवस सुरेश भैय्या राय के निवास पर नगर कांग्रेस के बरिष्ठ, प्रतिष्ठित कांग्रेस जनों,कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ मप्र कांग्रेस कमेटी महसचिव मनीष राय (छोटूभैया) ने कांग्रेस की मजबूती और नारी सम्मान योजना तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।। क्षैत्र मे नारी सम्मान योजना के तहत अवधेश चौकसे दिये गये सुझाव पर सर्वसम्मति विचार विमर्श किया गया तथा गाडरवारा विधानसभा के अंतर्गत सालीचौका में प्रत्येक वार्ड व क्षैत्रीय ग्रामो में घर घर जा कर फार्म भरावाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत् प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार गत 2जुलाई को नगर परिषद सालीचौका के वार्ड नं.14 से शुरुआत कर लगभग 600 नारी शक्तियों के कांग्रेस की नारी शक्ति योजना तहत फार्म भरे गये।इस दौरान बरिष्ठ प्रतिष्ठित कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी व नारी शक्ति मौजूद रहें ।
: दुबे की सेवानिवृति पर दी विदाई
Fri, Jun 30, 2023
दुबे की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम गरधा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में सहायक शिक्षक पूनमचंद दुबे को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियों व संस्था एवं जनशिक्षा केंद्र के शिक्षको द्वारा शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया तदोपरांत अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षको का स्वागत माला पहनाकर किया गया। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कौरव ने कहा कि पूनमचंद दुबे जी ने मेरे गृह ग्राम गरधा में बेहतर सेवाएं दी । साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थापना, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति एक प्रक्रिया का हिस्सा है इससे सभी को गुजरना पड़ता है। कार्यक्रम में शिक्षक पूनमचंद दुबे ने कहा कि मुझे सेवाकाल में सभी ने भरपूर सहयोग दिया। बच्चों को सदैव मेने बेहतर शिक्षा दी। कार्यक्रम को गरधा सरपंच प्रवीण ममार , नगेन्द्र त्रिपाठी, विजेंद्र कौरव, राजेन्द्र गुप्ता सहित श्री दुबे की बेटी शिक्षक अर्चना दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक एवं अंत मे आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ शिक्षक आर पी गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में सीएम राईज प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, जनशिक्षक अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, टीकाराम कोरी,अहिल्या उइके, सरोज झारिया, रेखा शर्मा, अल्पना स्थापक, मनीष शंकर तिवारी, मधुसूदन पटैल, दशरथ जाटव , प्रकाश नामदेव, मदनगोपाल चौधरी, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, प्रेमलाल शर्मा, महेंद्र कौरव, राकेश अग्रवाल, रामकुमार कौरव सहित अनेक शिक्षक एवं श्री दुबे के परिजन उपस्थित रहे ।