: जिले में अब तक 191.8 मिमी वर्षा दर्ज
Tue, Jun 27, 2023
जिले में अब तक 191.8 मिमी वर्षा दर्जनरसिंहपुर, 27 जून 2023. नरसिंहपुर जिले में एक जून से 27 जून तक की अवधि में औसत रूप से कुल 191.8 मिमी अर्थात 7.5 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 27 जून की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 139.6 मिमी वर्षा अर्थात 5.49 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 192 मिमी, गाडरवारा में 160 मिमी, गोटेगांव में 62 मिमी, करेली में 135 मिमी और तेंदूखेड़ा में 149 मिमी वर्षा आंकी गई है।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून तक तहसील नरसिंहपुर में 208 मिमी, गाडरवारा में 245 मिमी, गोटेगांव में 111 मिमी, करेली में 159 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 236 मिमी वर्षा आंकी गई है।इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 73.60 मिमी अर्थात 2.90 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 64 मिमी, गाडरवारा में 38 मिमी, गोटेगांव में 111 मिमी, करेली में 47 और तेन्दूखेड़ा में 108 मिमी वर्षा हुई थी।
: नरसिंहपुर, बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना
Tue, Jun 27, 2023
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना
नरसिंहपुर। तहसील कार्यालय नरसिंहपुर में 27 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07792- 299167 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी नायब तहसीलदार श्रीमती नीलम श्रीवास होंगी, जिनका मोबाइल नम्बर 7354459076 है।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने बाढ़ कक्ष में तत्काल प्रभाव से दलवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वे प्रभारी अधिकारी के नियंत्रण में कार्य सम्पादित करेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रात: 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के सहायक ग्रेड 3 श्री अक्षय महोबे व कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय के हेल्पर श्री रतन कहार, अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तहसील कार्यालय नरसिंहपुर के सहायक ग्रेड 3 श्री मोहन डेहरिया व श्री शुभम महोबिया और रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तहसील कार्यालय नरसिंहपुर के श्री पंकज लोधी व भृत्य श्री सुरेन्द्र कौरव की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी बाढ़ नियंत्रण पंजी संधारित कर प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर प्रभारी अधिकारी को अवगत करायेंगे।इस संबंध में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने डिस्ट्रिक कमांडेड होमगार्ड और सीएमओ नरसिंहपुर को सूचित किया है कि वे बाढ़ के समय दल तैयार रखें। उन्होंने समस्त नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षकों को सूचित किया है कि अतिवृष्टि के समय सतत निगरानी रखे जाने के लिए अपने अधीनस्थ हल्का पटवारियों को आदेश करें और स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करें।
: बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Tue, Jun 27, 2023
-बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
KamarRana- AditiNews,ind24, पत्रिका
रायसेन-देवरी--नगर के थाना प्रांगण में ईद उल अजहा, बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इस बैठक में नगर व क्षेत्र से गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।यह शांति समिति की बैठक तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार दिनेश कुमार ने कहा कि, सभी धर्मों के लोगों को त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए । इससे आपसी सौहार्द्र बढ़ता है। बकरा ईद पर कुर्बानी करते समय विशेष सावधानी बरतना चाहिए ताकि दूसरे धर्मों के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि बकरा ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
वहीं थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने कहा कि बकरा ईद त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है । ऐसे में किसी भी प्रकार का माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा ।
शांति समिति की बैठक में नगर की अनेक समस्याओं पर भी गणमान्य लोगों ने आवाज उठाई। मेन रोड पर नल जल योजना के तहत सड़कों को खोदा गया, जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है, वही अतिक्रमण को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी। वही तिलैया मार्ग पर बबूल के पेड़ पढ़े हुए हैं , जिसके कारण घटनाएं घटित हो रही हैं, अंबेडकर मार्ग पर सफाई नहीं की जा रही है, इस प्रकार की अनेक समस्याओं पर लोगों ने अपने अपने विचार रखें।
नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने सभी को बताया कि जल्दी ही नगर की सारी समस्याएं दूर की जाएंगी । इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, राघवेंद्र शर्मा, सैयद इरशाद, पार्षद अशोक मामा, मस्जिद सदर सैयद आमिर, पार्षद लखन कहार, पार्षद महेंद्र, सैयद सोहेल, नासिर कंडक्टर, राजेश रजक, नीलेश पटेल, गोटी राम रघुवंशी, अवधेश गुप्ता एवं कमर राणा एवं समस्त पत्रकार गण उपस्थित थे