: अध्यापक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
Sun, Jun 11, 2023
अध्यापक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
गाडरवारा,अध्यापक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम अध्यापक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर द्वारा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी, अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलीकरण ,क्रमोन्नति ,पदोन्नति सहित राज्य कर्मचारियों की भांति समस्त स्वायत्तों सहित 11 सूत्रीय बिभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार नरसिंहपुर श्री संजय मशराम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया..।
उक्त अवसर पर सियाराम पटेल, कोमल सिंह पटेल, विवेक मिश्रा, आशीष नामदेव, मनीष कटारे, विजय शर्मा, यशवंत नामदेव, श्रीमती मुक्ति राय, श्रीमती शाहिन बेगम, रामावतार पटेल, लक्ष्मण मेहरा, बाबूलाल पटेल, गोविंद बसेडिया, संतोष मेहरा, डालसिंह लोधी, इंद्रजीत सिंह पटेल, देवेंद्र पटेल, शिवकुमार कौरव, अवधेश कौरव, सुरेश कुमार साहू, हरिशंकर साहू, केहर सिंह मेहरा, बालमुकुंद पटेल, एल पी गिरदोनिया, राजेश कोरी, मुकेश पटेल, सी एल ऊमरे, प्रदीप मेहरा, लखन चौधरी, हरिओम दुबे, वीरेंद्र वर्मा, लक्ष्मीना वर्मा, जे पी मेहरा, शिरीष पाटकार, राघवेन्द्र गुप्ता एवम नगेंद्र श्रीवास्तव सहित साईखेडा,गाडरवारा ,चीचली ,सालेचोका के बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे |
: 910 वे सप्ताह कदम के किया पौधारोपण
Sun, Jun 11, 2023
910 वे सप्ताह कदम के किया पौधारोपण.गाडरवारा । न्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 910 वें सप्ताह का पौधारोपणB.T.I स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें पंडित मनोज द्ववेदी ,नागेंद्र जी त्रिपाठी शिक्षक, कुमारी सौम्या जैन, अंशुमान दुबे ,चिरंजीव राहुल धानक, चिरंजीव पार्थ शर्मा,चिरंजीव ,प्रियम् इंदुरख्या चिरंजीव चंदन मालवीय अपने जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती दर्शना मनोज जी जैन , श्रीमती जया मनोज जी सोनी ,श्रीमति दीपशिखा दीपक जी साहू, श्रीमती सरिता राजेश जी शर्मा ( गुट्टी महाराज )ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित किया ।इस मोके पर प्राचार्य जय मोहन शर्मा ,अनूप जैन , आनंद राजपूत ,विश्वनाथ शर्मा , वालाराम शास्त्री ,राजेश वरसैया , नारायण सोनी ,संदीप स्थापक , राजेन्द्र गुप्ता , विशाल सिह ठाकुर ,सुरेन्द्र साहू ,कंछेदी लाल धानक , अनिल साहू ,सुरेन्द्र पटैल और शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे |
: कर्मायणी जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
Sun, Jun 11, 2023
कर्मायणी जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्नदिनाँक। शनिवार, को कर्मायणी जनकल्याण समिति द्वारा। 103, सिग्नेचर 360 त्रिभुवन विहार, कटारा हिल्स, भोपाल में निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। उक्त कार्यशाला में 35 महिला, पुरूष व बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला का प्रारंभ माँ सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक आकाशवाणी व दूरदर्शन की मुख्य कलाकार जयश्री सवागुंजी थीं।
उनका स्वागत कर्मायणी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, सचिव डॉ.भानू साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम साहू, संयुक्त सचिव श्रीमती नीता साहू , जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वंदना हिंगवासिया, कार्यकारिणी सदस्य कविता गीद सहित उक्त कार्यक्रम में कर्मायणी के सलाहकारगण के रूप में पधारे राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोर कुमार साहू, प्रदेश अपर महामंत्री श्री मुकेश साहू, प्रदेश प्रचार सचिव संतोष राज साहू सहित प्रदीप साहू,और इसके साथ ही राकेश साहू, विजय सवागुंजी, आरुष गुर्जर, देवांश आर्य, आदर्श बछलिया, अक्षत राम श्रीवास्तव, अर्जुन पटेल, ध्रुव नागर, आकाश शर्मा, आदित्य साहू तथा गायत्री साहू, शिल्पा श्रीवास्तव, वैशाली रावत, ऋचा आर्य, रेखा बछलिया, अनुष्का श्रीवास्तव, सोनवी साहू, आर्चिसा ठाकुर, एकता पटेल, प्रिया, अदिति सिंह, मुस्कान सिंह, रागिनी सिंह ठाकुर, सहित अनेक स्त्री, पुरूष व बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आकाशवाणी व दूरदर्शन की मुख्य कलाकार जयश्री सवागुंजी ने गीत संगीत क्या है, उनका मानव जीवन में महत्व, उनके द्वारा विभिन्न रोगों में लाभ, स्वास्थ्य पर गीत-संगीत का प्रभाव आदि पर व्याख्यान दिया तथा मधुर गीत भी सुनाए साथ ही संगीत की विभिन्न शैलियों, रागों, अलंकारों, लय, ताल, सुर आदि से सबका परिचय कराया। साथ ही संगीत शिक्षक श्री आकाश जी ने भी संगीत की बारीकियों को बताया।
अध्यक्ष ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिला व बालविकास, ग्रामीण विकास, व नामानुसार विभिन्न प्रकार से जनकल्याण के कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है नई पीढ़ी जो मोबाइल फोन में व्यस्त है उसे भारतीय सभ्यता व संस्कृति से जोड़कर रखा जाए। भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित इस कार्यशाला से निश्चित रूप से सभी इस दिशा में प्रेरित होकर इसका लाभ उठाएंगे।