: ललित श्रीवास्तव की पुस्तक "हम दोनो हैं एक प्रिये" अमेज़ॉन पर लॉंच
Mon, Jun 12, 2023
ललित श्रीवास्तव की पुस्तक "हम दोनो हैं एक प्रिये" अमेज़ॉन पर लॉंचनरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के निवासी पत्रकार ललित श्रीवास्तव की पहली पुस्तक "हम दोनो हैं एक प्रिये" The unspoken lines अमेजॉन पर लॉंच हो गई है, यह एक काव्य कृति है जिसमे श्रृंगार रस से परिपूर्ण कविताएँ, शायरी एवं ग़ज़लों का एक बेहतरीन संग्रह है, इस पुस्तक को ब्लू विंग्स पब्लिलेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।
120 पृष्ठ की इस पुस्तक में पाठकों हेतु श्रृंगार रस से संबंधित प्रत्येक परिस्थिति पर कविताएँ पढ़ने को मिलेंगी। लेखक ललित श्रीवास्तव का अपने विद्यालयीन समय से ही साहित्य एवं लेखनी की ओर रुझान रहा है, जिसके चलते वह पत्रकारिता एवं कविताओं के माध्यम से अपने शब्द पाठकों के बीच सांझा करते रहे हैं। वह साप्ताहिक समाचार पत्र भी संचालित कर रहे हैं, ललित खबरों के अलावा श्रृंगार रस एवं वीर रस की कविताएँ लिखते रहे हैं, परिणाम स्वरूप उनकी पहली काव्य कृति पाठकों के पढ़ने हेतु उपलब्ध है, ललित श्रीवास्तव की वीर रस से परिपूर्ण अगली पुस्तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉंच होगी, फिल्हाल आप "हम दोनों हैं एक प्रिये" The unspoken lines पुस्तक को अमेजॉन से आर्डर कर काव्य सुधा का आनंद ले सकते हैं।
: डीईओ एवं डीपीसी की उपस्तिथि में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया
Mon, Jun 12, 2023
डीईओ एवं डीपीसी की उपस्तिथि में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखायागाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मारेगांव में ग्रामवासियों को मप्र शासन की लाड़ली बहना योजना के जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला नोडल अधिकारी डीईओ एच पी कुर्मी की उपस्थिति में दिखाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत बारछी, पचामा, ढुरसुरु एवं ढुरसरा में जिला नोडल अधिकारी डीपीसी डॉ आर पी चतुर्वेदी की उपस्थिति में लाडली बहना योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रामवासियों को दिखाया। उक्त अवसरों पर सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश को सुना। इस मौके पर डीईओ श्री कुर्मी के साथ देवेश वैद्य, वीरेंद्र चौरसिया एवं मधुसूदन पटैल तथा डीपीसी श्री चतुर्वेदी के साथ चीचली बीआरसी डी के पटैल साथ रहे ।
: शिक्षको का उमंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण 14 जून से
Mon, Jun 12, 2023
शिक्षको का उमंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण 14 जून सेगाडरवारा। स्थानीय बीटीआई स्कूल में 14 एवं 15 जून को दो दिवसीय उमंग कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षको का प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 5: 30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल एवं हायरसेकंडरी शालाओ में प्रत्येक से एक शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होगा। प्रशिक्षण की थीम "बदलाव हम से है- उज्जवल रखी गई है। डीईओ एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश में शिक्षको को प्रशिक्षण में उपस्थिति होने के निर्देश दिए गए है।