: जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक
Tue, Jun 13, 2023
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षकगाडरवारा। गत दिवस नरसिंहपुर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक एवं एनपीएस प्राप्त सेवानिवृत कर्मचारियों एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रीय शिक्षको ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सभी ने प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया द्वारा दिलाये गए पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्ष के संकल्प में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर साईंखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन पटैल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मौर्य, पवन राजौरिया, सुरेन्द्र पटैल, हरीश मिर्धा सहित अनेक क्षेत्रीय शिक्षक शामिल हुए। सभी ने 18 जून को जबलपुर के रांझी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु की रैली एवं मशाल जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की।
: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण
Tue, Jun 13, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा कर उन्हें सिखाये जा रहे खेलो के बारे में जानकारी ली एवं कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्रो को खेलों का भी ज्ञान होना जरूरी है। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम हम लोगो को पीटीआई अनुज जैन द्वारा विभिन्न एक्सरसाईज के साथ खेलों का अभ्यास कराया जाता है। इस मौके पर डीईओ कार्यालय से जिला खेल अधिकारी देवेश वैद्य ने भी खिलाड़ियों को विभिन्न गतिविधियां करके दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा जयमोहन शर्मा, के के वर्मा एवं मधुसूदन पटैल भी उपस्थित रहे।
: शिशु मंदिर में प्रवेशोत्सव में सुन्दर कांड का पाठ
Tue, Jun 13, 2023
शिशु मंदिर में प्रवेशोत्सव में सुन्दर कांड का पाठगाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय विद्या भारती योजना के क्रम में नवीन सत्र के शुभारंभ में सभी आचार्य परिवार ने रामचरित मानस के सुन्दर कांठ के पाठ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम प्राचार्य दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव ने पूजन अर्चना कर नये सत्र के लिए विध्यालय में प्रवेश. योजना का विस्तार पुर्वक प्रस्तुतीकरण आचार्य परिवार के समक्ष रखा और प्रवेश के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने का आव्हान किया । इस अवसर पर सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए ।