: आंधी से स्कूल की छत उड़ी
Sun, May 28, 2023
पचमढ़ी संवाददातापचमढ़ी, 28/05/2023 शाम 4 बजे आंधी-तूफान से नगर के शासकीय सी एम राइस शाला की छत उड़ गई है। स्कूल के टीन की चादर वाली छत उड़ जाने से स्कूल पूरी तरह से खुला हो गया। यह अब इस स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवम स्टाफ के साथ-साथ शाला के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन गई है। घटना शाम 4-5 बजे के मध्य है। इस समय स्कूल बंद था और शाला में ड्यूटी पे केवल गार्ड उपस्थित था। जिससे किसी तरह की अनहोनी एवं दुर्घटना नहीं हुई। पचमढ़ी साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि घटना की जानकारी माननीय कलेक्टर महोदय को दी जाएगी वा शीघ्र ही स्कूल की मरम्मत कर इसे शिक्षण हेतु तैयार किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों के शिक्षण पर प्रभाव न पड़े।
इस प्राकृतिक आपदा से स्कूल को लाखो का नुकसान हुआ है जिसका आकलन वरिष्ठ अधिकारीयो के द्वारा किया जायेगा ।
: गाडरवारा, 908 वे सप्ताह लगा पौधा
Sun, May 28, 2023
908 वे सप्ताह लगा पोधागाडरवारा । जन्मोत्सव ,सालगिरह पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 908 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवंटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के पास संपन्न हुआ । जिसमें महेश मालपानी,श्रीमती रितु नीलेश साहू , श्री मती रीना साहू चिरंजीव ,शिवांश पटैल/सुरेन्द्र पटेल अपने जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती रंजना दिनेश पटैल श्रीमती रजनी संजय राय( भोपाल ) अपनी शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित किया। कदम संस्था प्रति रविवार को गाडरवारा मे जगह जगह पोधारोपण करती है 2006 से यह कार्य अजय खत्री के सानिघ्य हो रहा जिसमेें गाडरवारा के लोग हमेशा ही सहयोग आ रहे है ।आज के पौधारोपण के अवसर पर अजय खत्री ,नारायण सोनी ,सुरेन्द्र पटैल,कंछेदी लाल धानक और अन्य लोग उपस्थित रहे।
: देवीस्वरूप कन्याओं के साथ मिलकर किया शिला (ईंट ) का पूजन,देवीलोक में सर्वमंगल कामना हेतु गिलहरी जैसा सहयोग है - मुकेश बसेड़िया
Sun, May 28, 2023
देवीस्वरूप कन्याओं के साथ मिलकर किया शिला (ईंट ) का पूजन,देवीलोक में सर्वमंगल कामना हेतु गिलहरी जैसा सहयोग है - मुकेश बसेड़िया
माँ विजयासन धाम पुरैना रंधीर में विगत दिवस अष्टमी पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कन्याओं के पद पखारकर उन्हें वस्त्र , श्रृंगार ,पठन लेखन सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद लिया तदोपरांत माँ विजयासन धाम शक्ति पीठ सलकनपुर में प्रस्तावित देवीलोक की आधारशिला हेतु सर्व मंगल कामना व ग्राम मंगल कामना हेतु एक ईंट (शिला) व ध्वजा का वैदिक विधिविधान से पूजन कर सैकड़ो देवीस्वरूप कन्याओं ने भी साथ मे पूजन कर सलकनपुर धाम के निर्माणाधीन देवीलोक हेतु प्रेषित किया
उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुकेश बसेड़िया ने बताया कि 31 मई बुधवार को उपरोक्त ईंट शिला गिलहरी जैसे सहयोग के साथ सलकनपुर में प्रस्तावित देवीलोक महोत्सव के समय मां के धाम में अर्पित होगी।ईंट शिला में छोटी छोटी कन्याये जिस प्रकार श्रद्धा व उत्साहपूर्वक हाथ लगाकर उसे पूजित व प्रेषित कर रही है , निश्चित रूप से यही धर्म का मूल भाव है जो पत्थर को भी भगवान बना देता है। वही मुकेश बसेड़िया जब भी अपने गृह ग्राम आते है बेटियो के प्रति उनका प्रेम व बेटी शिक्षा प्रोत्साहन हेतु शिक्षण सामग्री वितरण एक आदर्श स्थापित करता है वही बेटियां भी जानकारी लगने पर रात्रि हो या दोपहर उनके निवास पर पहुंचकर शिक्षा संबंधी सभी परेशानियों व जरूरतों को उनके समक्ष रखती है । बेटी सम्मान , बेटी शिक्षा के जीवंत उदाहरण है मुकेश बसेड़िया के कार्य जो, जनमानस में सदैव चर्चा के विषय रहते है ।