: आशुतोष राना एवम रेणुका जी के वैवाहिक वर्षगाँठ पर आत्मीय अभिनंदन
Thu, May 25, 2023
आशुतोष राना एवम रेणुका जी के वैवाहिक वर्षगाँठ पर आत्मीय अभिनंदनप्रिय आशु भाई और आदरणीय रेणुका जी की आज बाईसवीं वैवाहिक वर्षगाँठ हैं ,मतलब आज दोनों को गाँठ बाँधे हुए बाइस वर्ष बीत गए ,फिल्मों में दोनों ने एकदम विपरीत चरित्र निभाए हैं एक बहुत अधिक संवेदनशील अभिनेत्री और दूसरा एक विस्फोटक विलेन लेकिन वास्तविक जिंदगी में दोनों बिलकुल एक से चरित्र को धारण करते हैं ,दोनों अत्यंत सहनशील ,मानवीय संवेदनाओं की पराकाष्ठा धारण किये हुए ,एक मुखी व्यक्तित्व से आलोकित , संघर्ष से तपी सफलता की आधारभूमि पर बहुमुखी प्रतिभा को बिखेरते व्यक्तित्व ,सामाजिक सरोकारों से जुड़ा जीवन ,सभी से समान स्नेह की तरलता ,मानवीय और पारिवारिक संस्कारों और मूल्यों की धरोहर सहेजे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर अग्रगामी ,पूजनीय गुरुदेव दद्दा की अनुपम कृपा से आत्मविश्वास का अखंड भंडार अपने में समाहित किये हुए जिसमें अहंकार का नामोनिशान भी नहीं है ,और न जाने कितने गुणों से भरे ये दोनों व्यक्तित्व आज फिल्मजगत और आम भारतीय परिवारों के लिए एक आदर्श जोड़ा है।कहते हैं कि जोड़े स्वर्ग में बनते हैं यह युगल इस ब्रह्मवाक्य का दिव्य सन्देश है।रेणुका ने वर लिया ,आशुतोष का संग।दोनों ज्यों आकाश में , इंद्रधनुष के रंग।सत्य सुपथ संकल्प हों ,जीवन के आधार।दद्दा के आशीष से ,खुशियां मिलें अपार।ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इन दोनों को अपने परिवार एवं इष्टमित्रों सहित ,सिद्धि ,प्रसिद्धि ज्ञान ,ऐश्वर्य एवं साहित्य के सुमंगलपथ पर हमेशा गतिमान रखे।आपका अपना"सुशील"
: अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद करते हुए डॉक्टर देवेंद्र धाकड़
Wed, May 24, 2023
आग से घर जल जाने वाले परिवार के लिए आगे आए- ड़ा देवेन्द्र सिंह धाकड
रायसेन (उदयपुरा
) ---रायसेन जिले के नगर उदयपुरा के पास ग्राम नरहरा में, कल रात गोवर्धन लोधी का घर और पूरा सामान आग लगने के कारण जल गया!
इसकी सूचना सहयोगियों द्वारा क्षेत्र के समाजसेवी ड़ा देवेंद्र सिंह धाकड को दी,जिस पर उन्होंने तुरंत नरहरा पहुँच कर परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। और ग्रहस्थि का सामान,गैस चूल्हा,नगद राशि और राशन की व्यवस्था करवायी।
उदयपुरा के पंचायत संघ के अध्यक्ष हेमराज चौहान,नीरज पोरिया,हरी सिंह खत्री,जीतु राजपूत,गिरिराज गोदानी,प्रदीप गंगोलिया,केदार लोधी,अभिषेक चौहान,शैलु,भगवान सिंह बड़कुर,छोटू खटिक,नरेंद्र पटेल,सरपंच भल्लु लोधी,संजय बड़्कुर आदि सभी समाज सेवियों ने सहयोग किया।
: विपणन सहकारी समिति करेली के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विक्रांत सोनी निलंबित
Wed, May 24, 2023
विपणन सहकारी समिति करेली के कम्प्यूटर ऑपरेटर विक्रांत सोनी निलंबितनरसिंहपुर।वर्ष 2023- 24 के मूंग उपार्जन के पंजीयन के लिए विपणन सहकारी संस्था मर्यादित करेली को केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र में किसानों से मूंग पंजीयन के लिए 200- 200 रुपये की राशि वसूल करने की शिकायत मिली। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासक विपणन सहकारी संस्था मर्यादित करेली ने इस संस्था के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विक्रांत सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।उल्लेखनीय है कि प्राप्त शिकायत में उक्त समिति के ऑपरेटर द्वारा अपने पंजीयन केन्द्र के पास स्थित अनुराग साइबर कैफे एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक को अपनी आईडी पासवर्ड व ओटीपी देकर किसानों से मूंग पंजीयन के लिए 200- 200 रुपये वसूल किये जाने और इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनी के संलिप्त होने का उल्लेख किया गया है।