: विपणन सहकारी समिति करेली के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विक्रांत सोनी निलंबित
Wed, May 24, 2023
विपणन सहकारी समिति करेली के कम्प्यूटर ऑपरेटर विक्रांत सोनी निलंबितनरसिंहपुर।वर्ष 2023- 24 के मूंग उपार्जन के पंजीयन के लिए विपणन सहकारी संस्था मर्यादित करेली को केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र में किसानों से मूंग पंजीयन के लिए 200- 200 रुपये की राशि वसूल करने की शिकायत मिली। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासक विपणन सहकारी संस्था मर्यादित करेली ने इस संस्था के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विक्रांत सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।उल्लेखनीय है कि प्राप्त शिकायत में उक्त समिति के ऑपरेटर द्वारा अपने पंजीयन केन्द्र के पास स्थित अनुराग साइबर कैफे एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक को अपनी आईडी पासवर्ड व ओटीपी देकर किसानों से मूंग पंजीयन के लिए 200- 200 रुपये वसूल किये जाने और इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनी के संलिप्त होने का उल्लेख किया गया है।
: चीचली में दिव्यांगता परीक्षण शिविर का किया निरीक्षण
Wed, May 24, 2023
चीचली में दिव्यांगता परीक्षण शिविर का किया निरीक्षणकलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली में लगाये गये दिव्यांगता परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देशित किया कि शिविर में पीने के पानी और बैठक की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिये। उन्होंने शिविर में डॉक्टर्स एवं स्टाफ, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को समय पर मौजूद रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने हितग्राहियों से रूबरू चर्चा की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये।शिविर में शिविर में अस्थि के 37, नेत्र के 12, मानसिक के 13 व ईएनटी के 8 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा यूडीआईडी कार्ड/ दिव्यांगता प्रमाण पत्र के 70 और 19 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ दिव्यांगता प्रमाण पत्र में संशोधित कर नये कार्ड जारी किये गये। इस दौरान कान- नाक- गला (ईएनटी), नेत्र एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ मौजूद थे।
: तीन दिवसीय शिविर (प्रथम दिवस) का आयोजन
Wed, May 24, 2023
म.प्र. जनअभियान परिषद एवं रामचंद्र मिशन (हार्टफ़ुलनेस) के द्वारा एकात्म अभियान के अंतर्गत हर दिन ध्यान हर दिल ध्यान का तीन दिवसीय शिविर (प्रथम दिवस) का आयोजन ग्राम बिकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 05 के द्वारा ग्राम जुनापानी, गंगापिपलिया, उन्दरई, वर्री गुर्जर मे किया गया जिसमे हार्टफ़ुलनेस के प्रशिक्षक1. Sister Aakanksha chhabra ( Noida )2. Sister Chandrakala ( Bangalore)3. Honey ( Bhopal ) एवं नवांकुर संस्था प्रमुख दिनेश बैरागी निम्न ग्राम के सरपंच सचिव सहायक सचिव ग्राम बिकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य सिएम सिएल डिंपी स्टूडेंट आदि ,अभ्यार्थी उपस्थित रहे एवं योग ,ध्यान के कार्यक्रम के दौरान खेल, योग,मुद्रा,प्रार्थना,ध्यान, आदि का अभ्यास करवाया गया।