: गाडरवारा, सूखाखैरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण जारी
Mon, May 15, 2023
सूखाखैरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण जारीगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 मई से जारी है। 5 जून तक आयोजित होने वाले इस शिविर में समय सुबह 7:00 से 9:00 तक क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन एवं खो-खो इत्यादि खेलों का प्रशिक्षण खेल प्रभारी शिक्षक नितेंद्र प्रताप सिंह राजगोंड के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है जिसमे विभिन्न खेलो में अभी तक 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । छात्र कृष्णकांत विश्वकर्मा ने बताया कि इस शिविर से हमें विभिन्न खेलों की विधाओं को सीखने को मिल रहा है। शिविर में सहभागिता कर रहीं छात्रा रामदेवी रजक ने बताया कि शिविर में हिस्सा लेने से खेलों के अभ्यास का अवसर मिलता ही है साथ मे योगाभ्यास भी हो जाता है। शिविर के संचालन में प्राचार्य चंदन कुमार शर्मा , महेंद्र सिंह पटेल (उ. मा. शि), डॉ. संदीप कुमार मेहरा (उ. मा.शि), गोकल प्रसाद वर्मा (भृत्य) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
: मातृ दिवस पर कार्यकम सखी मिलन ग्रुप के द्वारा किया गया
Mon, May 15, 2023
मातृ दिवस पर कार्यकम सखी मिलन ग्रुप के द्वारा किया गया lकरेली ।सखी मिलन ग्रुप द्वारा मातृ दिवस पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम सुनीता पालीवाल के निवास स्थान पर किया जिसमें ग्रुप के द्वारा अनुराग पटेल और गायत्री शर्मा और उमा नेमा का सम्मान किया और इस कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचारो को व्यक्त करते हुए मातृ दिवस के संबध में विस्तृत प्रकाश डाला l श्रीमती सीटी ब्रज पुरिया ,रानी ओसवाल, सीमा पाठक, मधु जैन, मीना मंडलोई, वेशालि ओसवाल, मनीषा चंदवानी, कृष्णा शर्मा ,सिंपल जैन , प्रज्ञा लुणावत ,ने सॉन्ग मां को लेकर गाया और ग्रुप ने श्वेतांबर जैन समाज से सबसे बुजुर्ग माता जिनकी उम्र 102 साल की श्रीमती भंवरी देवी जी लुणावत का सम्मान कर सभी ने आशीर्वाद उनके निवास स्थान पर जाकर लिया l
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
: गाडरवारा में होने बाली घटना को लेकर सांसद,भा जा पा जिला अध्यक्ष से बात की
Mon, May 15, 2023
गाडरवारा में होने बाली घटना को लेकर सांसद,भा जा पा जिला अध्यक्ष से बात कीकरेली विगत दिवस तहसील गाडरवारा में बंदूक की नोक पर हुए जघन्य अपराध बलात्कार के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने गाडरवारा से सर्व ब्राह्मण एवं सभी वर्ग जातीय के लोगों द्वारा आज लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष जी मिश्रा से मुलाकात की जिस पर सांसद राव उदय प्रताप ने तत्काल उच्च अधिकारियों कलेक्टर एवं एसपी से चर्चा की जिस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी द्वारा आश्वान दिया गया की जल्द जल्द इस पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सांसद राव उदय प्रताप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा द्वारा उच्च अधिकारियों से बातचीत करके आश्वत किया गया की जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन मुस्तेदी से अपना कार्य कर रहा है समाज निर्भीक होकर रहे जिस परिवार पर जो अघात पहुंचा है उसको शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद मिलेगी इस बात की चिंता की जावेगी एवम् परिवार को किसी भी प्रकार के दबाब में आने की जरूरत नहीं है किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है इस प्रकार के जघन्य अपराध किसी भी समाज वर्ग के लोगों पर होंगें तो अपराधी कोई भी हो बक्शा नहीं जायेगा एवम् उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे इस प्रकार के अपराधी आने वाले समय में इस प्रकार का कोई कृत्य नहीं कर पाएंगे।
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली